IPL ऑक्शनर Hugh Edmeades की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर स्टेज से गिरे नीचे और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 12 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन का आयोजन आज बेंगलुरु में हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस ऑक्शन पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी करोड़ों में पैसा लगाती हुई नजर आ रही हैं। 

इस बीच आईपीएल मेगा ऑक्शन में एक चौंकाने वाली घटना घट गई। दरअसल, प्रोगाम के बीच में ही आईपीएल ऑक्शनर Hugh Edmeades की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। वो स्टेज से नीचे गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। वो उस वक्त श्रीलंका के खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे, तब ही उनकी तबीयत बिगड़ी। ऑक्शनर Hugh के बेहोश होने की वजह से नीलामी को बीच में ही रोकना पड़ा।

 चारू शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी

ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्य की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपेडट सामने आया है। एक बयान में बताया कि वो ऑक्शन के दौरान पोस्टुरल हाइपोटेंशन की वजह से गिर गए थे। घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं उनकी तबीयत खराब होने के बाद अब चारू शर्मा आगे का ऑक्शन कराएंगे। 

कौन हैं ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्य?

बता दें कि Hugh Edmeades ब्रिटेन के रहने वाले हैं। वो फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन के एकस्पर्ट हैं। 35 साल से भी ज्यादा समय से वो ऑक्शन कराते आ रहे हैं। Hugh ने पूरी दुनिया में 2500 से भी ज्यादा ऑक्शन कराएं। BCCI ने उन्हें साल 2018 में आईपीएल की जिम्मेदारी दी। वो लगातार चौथी बार आईपीएल में ऑक्शन का आयोजन करा रहे हैं। 

बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए नीलामी दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। फिलहाल ऑक्शन का दूसरा सेट चल रहा था। कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी करोड़ों में खरीद चुकी हैं। अब तक श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके हैं। श्रेयर अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds