9 अप्रैल से शुरू होगी IPL 14 का खिताब जीतने की रेस: पहला मैच MI vs RCB का होगा, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 07 मार्च 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 07 मार्च 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्रिकेट के महाकुंभ IPL के 14वें सीजन का आगाज एक महीने के बाद
होने जा रहा है।
9 अप्रैल से आईपीएल का 14वां सीजन शुरू
होगा। वहीं 30 मई को इसका फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। प्ले
ऑफ के मैच भी इस स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। 9 अप्रैल को पहले मुकाबले में विराट
कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच खेला
जाएगा। 

IPL मई में ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून से खेला जाना है। बीते दिन ही इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट मैच में हराकर टीम इंडिया इस चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। WTC के फाइनल में भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से होने जा रही है। 18 से 22 जून के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए मई में ही आईपीएल को खत्म किया जा रहा है।

इन 6 जगहों पर होंगे मैच

IPL 2021 के मुकाबले 6 जगहों पर होंगे, जिसमें दिल्ली, मुंबई,
कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई शामिल है। मुंबई में कोरोना वायरस का कहर
एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में ये संभावनाएं जताई जा रही थीं कि इस बार यहां
टूर्नामेंट के मैच ना खेले जाएं। लेकिन कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद मुंबई में
मैच होंगे।
IPL के इस सीजन की सबसे खास बात ये है कि सभी मैच
न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

9 अप्रैल से शुरू होगी IPL 14 का खिताब जीतने की रेस: पहला मैच MI vs RCB का होगा, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी... — Nedrick News

11 दिन खेले एक दिन में दो मैच

IPL 14 में 56 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में हर टीम 4 वेन्यू
पर मैच खेलेगीं। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में दस-दस मैच होंगे, जबकि
दिल्ली और अहमदाबाद में 8-8 मुकाबले होंगे।
IPL 14 में 11
दिन डेबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेले जाएंगे। दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे
और शाम के मैच साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे।

9 अप्रैल से शुरू होगी IPL 14 का खिताब जीतने की रेस: पहला मैच MI vs RCB का होगा, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी... — Nedrick News

अभी नहीं मिलेगी स्टेडियम में फैंस को एंट्री

पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल काफी महीनों तक
स्थगित हुआ था। 2020 में मार्च के अंत में शुरू होने वाला
IPL का
13वां सीजन सितंबर-नंवबर महीने में खेला गया। इसके अलावा ये टूर्नामेंट भारत के
बाहर यूएई में हुआ था। वहीं इस बार
IPL 14 का आयोजन भारत में
ही करने का फैसला लिया गया, लेकिन बिना दर्शकों के। यानि इस साल भी क्रिकेट के
फैंस को बिना स्टेडियम में जाए घर पर बैठकर ही
IPL का मजा
लेना पड़ेगा। हालांकि फैंस की स्टेडियम में एंट्री को लेकर बाद में फैसला लिया जा
सकता है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के साए के बीच एक बार फिर से
क्रिकेट के फैंस का मनोरंजन करने आईपीएल लौट रहा है। 
पिछले साल सितंबर-नवंबर में हुए टूर्नामेंट
में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से चैंपियन बनने में कामयाब हुई थीं। रोहित की
कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस से पांचवीं बार चैंपियन बनीं थीं। पिछली बार
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।
हालांकि
IPL का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुईं। अब तक तीन
टीमें ऐसी है, जिन्होनें एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती। इसमें रॉयल
चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के नाम शामिल है। देखना
होगा कि इस बार कौन-सी टीम
IPL 14 का खिताब जीतने में कामयाब
होती है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds