किराए के विवाद में भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, जमीन बेचकर पढ़ाई के लिए भेजा था ऑस्ट्रेलिया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 मई 2024, 05:30 AM Updated: 07 मई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक विवाद के चलते एक भारतीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक छात्र की पहचान नवजीत संधू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के करनाल का रहने वाला था। दरअसल किराये को लेकर कुछ भारतीय छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच जब नवजीत विवाद सुलझाने गया तो उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया। वहीं, मृतक के चाचा यशवीर ने बताया कि मृतक एमटेक का छात्र था। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। मेलबर्न में शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे छात्रों के बीच झगड़ा हो गया था।

और पढ़ें: ताजा हुईं जॉर्ज फ्लॉयड की यादें, US में पुलिस ने फिर घुटने से दबाई अश्वेत की गर्दन, हो गई मौत 

बीच-बचाव करना पड़ा भारी

22 वर्षीय पीड़ित नवनीत के चाचा यशवीर ने आगे कहा, “नवजीत के दोस्त के पास एक अन्य भारतीय छात्र का सामान था, जिसे उसे घर ले जाना था। चूंकि नवजीत के पास एक कार थी, इसलिए उसने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा ताकि उसका सामान घर पहुंचाया जा सके।”

उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच जब उसका दोस्त अंदर था तो नवनीत ने चिल्लाने की आवाज सुनी और देखा कि झगड़ा हो रहा है। जब नवनीत ने उन्हें झगड़ने से रोकने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी छात्रों ने उसके सीने पर हमला कर दिया। इसके बाद नवजीत की मौत हो गई। मृतक के चाचा यशवीर ने बताया कि घटना में नवजीत का दोस्त भी घायल हो गया, जिसके साथ वह था। जिसके बाद घायल दोस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नवजीत का साथी भी करनाल का रहने वाला था।

आरोपी युवक भी करनाल से है

खबरों की मानें तो नवजीत की तरह कथित आरोपी भी करनाल का रहने वाला है। घटना की जानकारी नवजीत के परिवार को सुबह मिली। फिलहाल खबर सुनने के बाद परिवार सदमे में है।

पढ़ाई के लिए पिता ने बेच दी थी डेढ़ एकड़ जमीन

यशवीर के अनुसार, नवजीत डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था और उसके किसान पिता ने उसकी शिक्षा के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘नवजीत एक प्रतिभाशाली छात्र था और वह जुलाई में छुट्टियां बिताने अपने परिवार के पास आने वाला था। हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि वह शव को जल्द से जल्द स्वेदश लाने में हमारी मदद करे।”

और पढ़ें: ‘मनी हाइस्ट’ देखकर मिला चोरी का आइडिया, लुटेरों ने कर डाली 400 किलोग्राम सोने की डकैती

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds