Women's World Cup: उम्मीदें बरकरार, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदने के बाद अब ऐसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी Team India

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

ICC वुमेन वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस हर मैच के साथ तेज होती जा रही है। हर टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में जुटी है। आज यानी मंगलवार को वुमेन वर्ल्ड कप के दो अहम मैच खेले गए, जिसमें एक था ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच का मुकाबला और दूसरा इंडिया VS बांग्लादेश के बीच का मैच। 

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई, तो दूसरे में भारत ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया और टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। इन दो मैच के साथ ही वर्ल्ड कप की प्वाइंट टेबल में बड़े फेरबदल देखने को मिले।

प्वाइंट टेबल का ताजा हाल…

अब तक खेले गए 6 मुकाबले में से सभी में जीत दर्ज करने के साथ ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है और वो सेमीफाइल की अपनी टिकट पक्की कर चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर 8 प्वाइंट के साथ साउथ अफ्रीका की टीम है। 

बांग्लादेश को 110 रनों के बड़े अंतर के साथ हराने के लिए टीम इंडिया ने एक पायदान की छलांग लगाई और वो तीसरे नंबर पर आ गई। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है। अब इंडिया को अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को खेलना है। ये मुकाबला भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच होगा। 

चौथे नंबर की बात करें तो इस पर 6 अंकों के साथ वेस्टइंडीज की टीम है। भारत और वेस्टइंडीज के पास सेम प्वाइंट फिलहाल हैं, लेकिन इंडिया का रन रेट वेस्टइंडीज के मुकाबले काफी अच्छा है।  भारत की उसकी नेट रन रेट +0.768 है, जो ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अच्छा है। तो वहीं वेस्टइंडीज का नेट रन रेट -0.885 है। 

पांचवें नंबर पर 4 प्वाइंट के साथ इंग्लैंड हैं। इंग्लैंड को अभी दो लीग मुकाबले और खेलने है। वहीं छठे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड को एक ही मैच अब लीग मुकाबले में खेलना है। सांतवें और आठवें नंबर पर 2-2 अंकों के साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें हैं। ये दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस से आउट हो चुकी हैं।

भारतीय टीम ऐसे पहुंचेगी सेमीफाइल में…

अब तक ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। बात भारत की करें तो टीम के अभी सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी चांस हैं। भारत को अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अगर टीम इंडिया मैच में जीती तो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हार के बावजूद भारत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म नहीं होंगी। 6 अंकों के साथ भी टीम इंडिया क्वालिफाई कर सकती है। 

वेस्टइंडीज को अपना आखिरी लीग मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अगर वेस्टइंडीज मैच हारी, तो इंडिया का सेमीफाइनल का रास्ता काफी हद तक आसान हो जाएगा। वेस्टइंडीज जीती तो भी बेहतर रन रेट के चलते टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। अगले कुछ मैच में ये तय हो जाएगा कि ऑस्ट्रेलिया के अलावा वो कौन-सी टीमें होगी, जो वुमेन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds