IND VS ENG 2nd Test Match: बेहद डरावना है टीम इंडिया का लॉर्ड्स पर रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आज से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर दूसरा टेस्ट शुरु हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया का प्रदर्शन पहले टेस्ट में बेहतरीन रहा था लेकिन अंतिम दिन हुई बारिश ने टीम के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। 

भारतीय टीम अपने उसी प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। लॉर्ड्स में भारत का रिकार्ड काफी खराब रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर क्या-क्या कारनामें किए हैं।

मात्र 2 मैचों में मिली है जीत

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 18 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारतीय टीम को सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि शेष 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत को अंतिम बार लॉर्ड्स में साल 2014 में जीत मिली थी। इस मैदान पर भारतीय टीम का जीत प्रतिशत महज 11 फीसदी है। जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 66 है। ऐसे में भारतीय टीम पर पहले से ही अपने रिकार्ड को बेहतर करने का दबाव है।

लॉर्ड्स पर इशांत का प्रदर्शन बेहतर

भारतीय टीम को लॉर्ड्स में पहली जीत साल 1986 में मिली थी। जबकि साल 2014 में टीम ने दूसरी बार लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। इस मैदान पर भारतीय टीम को पिछले 5 मैचों में से मात्र 1 मैच में जीत मिली है। तो वहीं, इंग्लैंड की टीम 3 मैच जीतने में कामयाब रही है। इस मैदान पर भारत की ओर से बेहतरीन बॉलिंग का रिकार्ड इशांत शर्मा के नाम है। उन्होंने इस मैदान पर एक पारी में रिकार्ड 7 विकेट चटकाए थे।

2018 में पारी और 159 रनों से मिली थी हार

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले साल 2018 के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था। तब लॉर्ड्स के मैदान पर दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। 

जिसमें भारतीय टीम को पारी और 159 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस सीरीज में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। पहले मैच का नतीजा नहीं निकल पाया लेकिन अब दूसरे टेस्ट में दोनों ही टीमें बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज में बढ़त बनाने का प्रयास करेंगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds