'समाजवादी इत्र' लॉन्च करने वाले पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT का छापा, सपा बोली- डरी भाजपा…

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 दिसम्बर 2021, 12:00 AM | Updated: 31 दिसम्बर 2021, 12:00 AM

चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इनकम टैक्स की कार्रवाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में पीयूष जैन के यहां पड़ी IT की रेड में जो अकूत संपत्ति बरामद हुई उस पर जमकर राजनीति की जा रही है। इस बीच अब आईटी ने एक बार फिर यूपी के कन्नौज में छापेमारी की है। इस बार छापेमारी का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से जुड़ा है।

दरअसल, शुक्रवार को इनकम टैक्स ने समाजवादी पार्टी के MLC पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर छापेमारी की। पुष्पराज जैन के आवास और ऑफिस पर छापे मारे जा रहा हैं। पुष्पराज वही शख्स है, जिन्होंने बीते दिनों समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। उनका इत्र के साथ साथ पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का भी बिजनेस है। 

खबरों के मुताबिक सुबह 7 बजे आयकर विभाग की टीम पुष्पराज जैन के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि सपा MLC के यूपी और मुंबई में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है। 

अब पुष्पराज जैन के यहां मारी जा रही रेड पर भी राजनीति तेज होने लगी है। पुष्पराज के यहां हुई छापेमारी पर सपा का रिएक्शन सामने आया। पार्टी ने कहा- ‘पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी आईटी ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में  आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।’

गौरतलब है कि बीते दिनों सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीयूष जैन मामले को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि जांच एजेंसियों को वैसे तो सपा के पुष्पराज जैन के यहां छापा मारना था, लेकिन गलती से उन्होंने पीयूष जैन के यहां रेड मार दी। अखिलेश ने इसे बीजेपी की डिजिटल गलती बताया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds