शक में जल्लाद बन गया पति: पत्नी पर चाकू और सिलेंडर से वार कर की हत्या, फिर पुलिस के सामने जाकर बताई वजह…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में एक पति शक की वजह से जल्लाद बन गया। उसने अपनी पत्नी के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बारे में जानेंगे तो आपकी भी रूंह कांप उठेगीं। पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरी थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी थाने जाकर सरेंडर कर दिया। इस दौरान उसने मारने की असल वजह भी पुलिस को बताई। शख्स ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। आरोपी के मुताबिक उसे शक था कि उसकी पत्नी शाहीन खान के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते ही उसने पत्नी को मौत की सजा थी। 

आरोपी ने बताया कि पहले उसने पत्नी पर कैंची और सिर पर कुकर से वार किए। इस दौरान उसने देखा कि पत्नी की मौत अब तक नहीं हुई, तो उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की। युवक की हैवानियत यही पर नहीं रुकी। इसके बाद उसने पास रखे सिलेंडर से पत्नी का सिर कुचल दिया। आरोपी युवक का नाम आसिफ खान बताया जा रहा है। पत्नी को मारने के बाद युवक पुलिस के पास गया और वहां सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds