अगर आपको भी रहती हैं लो ब्लड प्रेशर की समस्या, तो जरूर अपनाकर देखें ये 10 घरेलू उपाय…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 सितम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 13 सितम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज के समय में भागदौड़ और तनाव करीब-करीब हर किसी की जिंदगी में बना ही रहता है। ब्लडप्रेशर की शिकायत तो जैसे आम सी समस्या हो गयी है आजकल। कुछ छण तक बेहोशी हो जाना, चक्कर आ जाना, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना, हाथ पैर ठंडे पड़ जाना, लेटने, खड़े रहने या फिर बैठ जाने में रक्तचाप यानि कि ब्लड प्रेशर के स्तर में बदलाव आ जाना। इन परेशानियों से अमूमन लोगों को रूबरू होना पड़ता है। ये परेशानी लो ब्लडप्रेशर की वजह से ही होती हैं लेकिन फिक्र की कोई बात नहीं ऐसे 10 कारगर उपाय हैं जिनसे लो ब्लड प्रेशर की परेशानी से छुटकारा मिल सकती है। तो चलिए इन उपायों पर गौर कर लेते हैं।

1. नमक पानी का लाजवाब घोल

लो ब्लड प्रेशर का इलाज करने में नमक पानी काफी मददगार होता है क्योंकि नमक में सोडियम होता है जिससे ब्लडप्रेशर बढ़ता है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं। फिर इस घोल को पी जाएं। यहां इस बात को जरूर ध्यान रखें कि इस उपाय का ज़्यादा इस्तेमाल ना करें क्योंकि सेहत के लिए ज्यादा नमक का इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है।

2. किशमिश और देसी चने का कमाल

रात में किसी भी कांच के बर्तन में 100 ग्राम पानी में 50 ग्राम देसी चने और 10 ग्राम किशमिश भिगो दें। सुबह अच्छी तरह से चबा-चबाकर चने को किशमिश के साथ ही खा जाएं और पानी पी लें। आप इसी तरह से सिर्फ किशमिश का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी परेशानी जरूर कम होगी।

3. छाछ के सेवन से भगाएं बीपी की समस्या

नमक, भुना हुआ जीरा और हींग, छाछ में मिक्स करें और फिर इसे पी जाएं। इस तरह के मिक्स छाछ का सेवन करते रहने से ब्लड प्रेशर काबू में रहता है।

4. दालचीनी के पाउडर परेशानी करेगा दूर

दालचीनी के पाउडर को हर रोज गर्म पानी के साथ लेने से ब्लडप्रेशर की परेशानी में लाभ हो सकता है। इस उपाय को सुबह-शाम इस्तेमाल में ला सकते हैं।

5. आंवला और शहद जरूर आजमाएं

लो बीपी की वजह से अगर चक्कर आने की शिकायत है तो आंवले के रस में शहद मिक्स करके खाएं। इस उपाय से बहुत जल्दी राहत मिलती है। आंवले का मुरब्बा भी ब्लडप्रेशर के मरीजों को बेहतर परिणाम दे सकते हैं और एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता हैं।

6. खजूर और दूध का जादूई असर

खजूर को दूध में उबाल लें और फिर उसका सेवन करें या फिर ऐसा भी कर सकते हैं कि पहले खजूर खा लें और फिर दूध पी लें। ऐसा करने से लो ब्लडप्रेशर की परेशानी से राहत मिलेगी।

7. अदरक और नींबू है एक दमदार उपाय

अदरक के छोटे-छोटे पीस कर लें और उसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिक्स करें। अब इसका हर रोज भोजन से पहले ही थोड़ी सी मात्रा में सेवन करें। दिनभर में 3 से 4 दफा आप इसका थोड़ा थोड़ा सेवन कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में लो ब्लडप्रेशर की समस्या खत्म हो जाएगी।

8. काली मिर्च और टमाटर का रस है जबरदस्त

टमाटर के रस में थोड़ी-सी काली मिर्च मिक्स करें और नमक डालकर पी जाएं। इस मिक्सचर का सेवन करने से कुछ ही समय में आपको लो ब्लडप्रेशर की परेशानी में लाभ होगा।

9. चुकंदर का रस है काफी फायदेमंद

ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में एक खाद्य पदार्थ जो काफी कारगर साबित होता है वो है चुकंदर का रस। इस लाजवाब चुकंदर के रस का हर रोज सुबह-शाम सेवन करें। एक सप्ताह में ही ब्लड प्रेशर में सुधार होता दिख जाएगा

10) व्यायाम भी है एक कारगर उपाय

अभी बताए गए सभी उपायों के अलावा लो बीपी के मरीजों को पोषक तत्वों से भरे भोजन का ही सेवन करना चाहिए। पैदल चलना या फिर व्यायाम करना भी ऐसे लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। ध्यान रखें अगर कोई भी उपाय काम न आए तो अपने डॉक्टर या अपने सलाहकार से जरूर मिलें।

ये तो हुए 10 घरेलु उपाए जिसे हमने आपके साथ साझा किया लेकिन कुछ टिप्स ऐसे भी हैं जिसके इस्तेमाल से तुरंत लो बीपी से राहत मिल सकती है। आपको ये टिप्स भी जान लेना चाहिए।

ब्लड प्रेशर के अचानक गिरने की स्थिति में क्या करें-

• तुरंत नमक पानी का घोल पी जाएं।
• तुरंत बैठें या फिर लेट जाएं।
• अपनी मुट्ठी को बांधें और खोलें। ये प्रक्रिया बार-बार करें।
• अपने पैरों को हिलाते रहें यानि कि एक्टिव रखें।
• एक कप कॉफी या चाय पी लें जिससे बीपी नार्मल होने में मदद मिलेगी।

Disclaimer- हमने ऊपर आपको जो भी उपाय बताए हैं वो अलग-अलग के सूत्रों से लिए गए हैं, इन्हें अपनाने के लिए नेड्रिक न्यूज सलाह नहीं देता है. इसलिए डॉक्टर्स के कहने पर ही उपयों को अपनाएं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds