Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 29 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जहां कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और एडवेंचर पर कई सारी फिल्में बनी है तो वहीं कई सारी हॉरर फिल्में भी है जिनकी कहानी इतनी डरावनी है कि काफी लोग इन फिल्मों को देखने के बाद सच में बहुत डर जाते हैं. हॉरर फिल्मों की ऑडियंस अलग तरह की होती है क्योंकि कहा जाता है कि हॉरर फिल्में वहीं लोग देख सकते हैं जिनका दिल मजबूत हो और उन्हें डर नहीं लगता हो. हॉरर फिल्म देखने वाली ऑडियंस की हर दम ये डिमांड होती है कि फिल्म की कहानी मजेदार हो. ऐसी ही कई सारी हॉरर फिल्में हैं जिन्हें इसकी ऑडियंस द्वार खूब पसंद किया जाता है  तो वहीं आईएमडीबी (IMDb) पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है. 

Also Read- रॉ एजेंट पर बनी इन 5 फिल्मों से समझिए कैसे देश के लिए काम करते हैं ये जांबाज?.

तुम्बाड (Tumbad)

Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग — NEDRICK NEWS

बेहतरीन हॉरर फिल्म की लिस्ट में पहला नंबर है फिल्म तुम्बाड का. इस साउथ फिल्म तुम्बाड का निर्देशन राहिल अनिल बर्वे ने किया है. फिल्म की कहानी एक दिलचस्प प्लॉट के साथ लालच के नुकसान से रूबरू कराती है. वहीं हॉरर और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा 8.2 रेटिंग मिली है. 

रात (Raat)

Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग — NEDRICK NEWS

इस लिस्ट में अगला नाम है फिल्म रात को. ये फिल्म 1992 में आई इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने बनाया है. फिल्म की कहानी एक परिवार की है और ये परिवार नए घर में शिफ्ट होते हैं. नए घर में आते ही उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं होने लगती है और बाद में उनकी बेटी मिनी पर एक चुड़ैल का साया भी आ जाता है. ये फिल्म काफी डरावनी है और इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग मिली है. 

बुलबुल (Bulbul)

Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग — NEDRICK NEWS

इसके बाद आता है फिल्म बुलबुल का नाम, ये फिल्म अनविता दत्त गुप्तन के निर्देशन में बनी है और साल 2020 में रिलीज हुई थी. फिल्म में परियों की कहानी दिखाई गई थी, लेकिन बुलबुल में परियां ऐसे मर्दों को मौत के घाट उतार देती हैं, जो औरतों को परेशान करते हैं. फिल्म एक सोशल मैसेज के साथ आती है और इस फिल्म को आईएमडीबी पर बुलबुल को 6.5 रेटिंग मिली है.

राज (Raaz)

Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग — NEDRICK NEWS

इसी के साथ हॉरर फिल्म की लिस्ट में अगला नाम राज का. इस फिल्म में डिनो मोरिया, बिपाशा बसु और आशुतोष राणा है. इस फिल्म में एक मैरिड कपल की कहानी है. वहीं फिल्म के बीच इस कपल के पीछे जिद्दी आत्मा पड़ जाती है और वो लड़के को मारकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है. इस फिल्म राज को आईएमडीबी पर 6.6 रेटिंग दी गई है. 

परी (Pari)
Horror Movies: बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग — NEDRICK NEWS

इसके बाद आता है फिल्म परी का नाम, ये फिल्म हॉरर तो है लेकिन इस फिल्म में कॉमेडी भी है. इस फिल्म में फिल्म में अनुष्का ने रुखसाना नाम की एक चुड़ैल का किरदार निभाया है, जिसके पास सुपरनैचुरल पावर्स है और उसे एक इंसान से प्यार हो जाता है. अनुष्का शर्मा की ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को आईएमबीडी पर 6.6 रेटिंग मिली है. 

Also Read- बॉलीवुड की ये फिल्में बताती हैं भारत पाकिस्तान बंटवारे की दर्दनाक कहानियां

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds