निर्भया जैसा कांड: गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड, तोड़े पैर और…जानकर मामला कांप उठेंगे आप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली के निर्भया कांड को 8 साल से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। बीते साल 20 मार्च को निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी पर चढ़ाकर इंसाफ भी मिल गया। लेकिन इसके बावजूद देश में निर्भया कांड जैसी घिनौनी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। अब उत्तर प्रदेश से एक बार फिर अंदर तक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

  यूपी के बदायूं में एक अधेड़ महिला के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार किया गया। यहां महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर रोड जैसी किसी चीज से हमला किया गया। जिसके चलते महिला के प्राइवेट प्रार्ट पर कई गंभीर चोटें आई है। इस घटना के बाद महिला की मौत भी हो गई।

महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जो आपको हिला कर रख देगा। पीड़ित महिला की पसली और पैर तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं फेफड़ों पर भी किसी वजनदार चीज से हमला किया गया। है।

ये मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। रविवार शाम को महिला पास के गांव के एक मंदिर में गई थी, जिसके बाद वो लौटकर ही नहीं आ पाई। स्थानीय लोगों की मानें तो रात के करीब 12 बजे कार सवार कुछ लोग महिला को लहूलुहान अवस्था में छोड़ दिया और वहां से भाग निकले। रात में ही महिला की मौत हो गई। बताया ये भी जा रहा है कि इससे पहले आरोपी महिला को इलाज के लिए गाड़ी में चंदौसी लेकर गए थे। पीड़िता के परिजनों ने गैंगरेप और बाद हत्या का आरोप लगाया।


परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  इस मामले में पुलिस का लापरवाही वाला रवैया भी सामने आया। परिजनों की मानें तो पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की। इस घटना के 18 घंटों बाद पीड़ित महिला का पोस्टमार्टम शव के लिए भेजा गया। ये वारदात रविवार को घटी थी, जबकि महिला का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। इसके अलावा थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को SSP ने निलंबित कर दिया।


अब तक एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

  मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे SSP ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई हैं। परिजनों की तहरीर पर आरोपी महंत समेत उसके एक साथी और ड्राइवर पर गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया गया। अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds