क्या राखी सावंत की वजह से आई रुबीना-अभिनव के रिश्ते में दरार? बिग-बॉस के घर में दोनों खूब झगड़े

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस बार बिग बॉस सीजन 14 कई मामले में बाकी सीजन से काफी अलग है। ये सीजन नए पुराने सभी कंटेस्टेंट से भरा हुआ। मगर फिर भी बिग बॉस अपने प्रतियोगियो को कई तरह के इंट्रस्टिंग शॉक्ड देते रहते है। लेकिन इस बार का शॉक बिग बॉस के फैंस को लगा है। घर में रहने वाले सबसे लविंग कपल के बीच दरार पड़ती नजर आ रही है। जिसका कारण है मीडिया गर्ल राखी सांवत।

राखी सावंत को लेकर छिड़ी बहस


बिगबॉस के घर में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर पहचाने वाले रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच राखी सांवत को लेकर बहस छिड़ गई है।और ये बहस अब धीरे धीरे काफी सीरियस होती जा रही है। यहां तक कि दोनों एक दूसरे पर कई तरह के इल्जाम लगा है। अब ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण हो गया है इस लविंग कपल का झगड़ा, आइए आपको बताते हैं…

आपस में लड़े रुबीना-अभिनव


दरअसल रुबीना और अभिनव गार्डन एरिया में बैठकर बात कर रहे होते है लेकिन तभी रुबीना राखी का मजाक उड़ाने लगती है जो बात अभिनव को पसंद नहीं आती और वो रुबीना को खरी-खोटी सुना देते है। मगर इसके जवाब में रूबीना का भी पारा चढ़ जाता है और वो अभिनव को कहती है मुझे मत सिखाओं कि क्या करना है क्या नहीं।

आपको बता दें कि रुबीना ने कुछ दिन पहले ही सोने को लेकर हंगामा किया था, तब से घर के सदस्य अक्सर रुबीना को निशाना बनाते रहते हैय़ जिसे लेकर अभिनव ने रुबिना से कहा कि कुछ देर के लिए अपने ईगो को साईड रख दो…क्या तुम उनके लेवल तक जा सकती हो। जिस पर रुबीना कहती है कि मुझे सब समझ आ रहा है, लेकिन मुझे सोने में दिक्कत होती है इसलिए मैं बोलूंगी।

‘मुझे ब्रेक दे दो’


अभिनव रुबीना को किसी भी तरह का ड्रामा करने से मना करते है, लेकिन रुबीना साफ कह देती है कि मैं ड्रामा नहीं कर रही हूं, मुझे अगर परेशानी होगी तो मैं बोलूंगी। लेकिन ये बहस धीरे धीरे लड़ाई बन जाती है और आखिरकार अभिनव कह देते है कि रुबीना मैं तुमसे परेशान हो गया हूं। लेकिन रुबीना भी अभिनव को करारा जवाब देती हुई कहती है कि मैं भी तुम्हारी बहुत सी हरकतों से परेशान होती हूं, लेकिन मैनें इग्नोर किया…मुझे ब्रेक दे दो।

वेल रुबीना और अभिनव की ये लड़ाई… उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। हालांकि ये बिग बॉस का घर है, यहां हर चीज के पीछे एक कारण होता है। अब ऐसे में ये कहना जल्दबाजी होगी कि इस लविंग कपल के बीच सही में दरार पड़ी है या फिर ये केवल बिग बॉस का पब्लिटी स्टंट है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds