21 साल में कई ब्यूटी Peagant जीत चुकी हैं हरनाज, जानिए Miss Universe 2021 के बारे में सबकुछ…

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 दिसम्बर 2021, 12:00 AM | Updated: 13 दिसम्बर 2021, 12:00 AM

21 सालों के बाद मिस यूनिवर्स Contest का ताज भारत के सिर पर सजा। चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद हरनाज ऐसी तीसरी भारतीय बनीं, जिन्होंने ये टाइटल जीता। 21 साल की हरनाज ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए Miss Universe का खिताब अपने नाम किया। 

चंड़ीगढ़ में हुई पैदा

3 मार्च 2000 को हरनाज का जन्म चड़ीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ। उन्होंने अपने स्टडी चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की। वहीं हरनाज ने चंडीगढ़ से ही ग्रैजुएशन भी की। फिलहाल वो Public Administration में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। 

जीतती आ रही हैं कई खिताब

हरनाज केवल 21 साल की हैं और वो अब तक कई ब्यूटी पेशेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। वो टीएनज से ही ऐसे Competitions में ना सिर्फ Participate करती आ रही हैं, बल्कि उन्हें जीत भी चुकी हैं। हरनाज ने 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2018 में वो मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया जीतीं। वहीं 2019 में हरनाज संधू ने Miss India में भी Participate किया था। इस ब्यूटी पीजेंट के टॉप-12 में वो अपनी जगह बना पाई थीं। इसके अलावा हरनाज मिस इंडिया पंजाब और मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का ताज भी जीत चुकी है। 

हरनाज एक मॉडल तो है ही, इसके साथ साथ वो फिल्मों की दुनिया में भी जल्द एंट्री मारने वाली है। जल्द ही उनकी दो पंजाबी फिल्में आएगीं। 

जब डिप्रेशन का शिकार हो गई थी संधू

Miss Universe के मुकाम तक पहुंचने में हरनाज संधू ने अपनी लाइफ में उतार चढ़ाव का भी सामना किया। एक वक्त ऐसा था, जब वो डिप्रेशन में चली गई। दरअसल, बॉडी शेमिंग की वजह से ऐसा हुआ था। जब हरनाज स्कूल में थीं, तो उनकी बॉडी शेमिंग की जाती थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गई। लेकिन फिर उन्हें अपनी फैमिली का काफी सपोर्ट मिला और वो इस मुश्किल दौर से बाहर आई। 

हरनाज संधू खाने की काफी शौकीन हैं। हालांकि साथ साथ वो अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं। संधू को एडवेंचर गेम्‍स काफी पसंद हैं। इसके साथ साथ वो हॉर्स राइडिंग, स्‍वीमिंग और ट्रैवलिंग की भी शौकीन हैं। वो प्रियंका चोपड़ा को अपना फिटनेस Inspiration मानती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds