वैश्य एकता कार्यक्रम में डॉ. सपना बसंल ने भरी हुंकार, कहा- किसी भी हालातों में अब झुकने वाले नहीं…

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 दिसम्बर 2021, 12:00 AM | Updated: 13 दिसम्बर 2021, 12:00 AM

हाल ही में वैश्य समाज ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका नाम था वैश्य एकता एवं स्वागत समारोह। इस कार्यक्रम का आयोजन खोड़ा NH-9 सर्विस रोड स्थित दर्शन वैंकट हाल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज खोड़ा नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने की और इसका संचालन एडवोकेट विपिन गुप्ता ने किया। इस प्रोगाम के मुख्य अतिथि  अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता और डॉ सपना बंसल बने। समाज के लोगों ने बारी-बारी से इन दोनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों को शॉल, पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया गया। 

वैश्य एकता कार्यक्रम में डॉ. सपना बसंल ने भरी हुंकार, कहा- किसी भी हालातों में अब झुकने वाले नहीं... — Nedrick News

कार्यक्रम में वैश्य समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भले ही वैश्य समाज के घटक बना दिया हो, लेकिन ये समाज एक है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब  साहिबाबाद विधानसभा से समाज की एक बेटी डॉ सपना बंसल राजनीतिक पार्टी के बीच में जाकर अपनी दावेदारी पेश कर रही हो। ये काफी सराहनीय है, क्योंकि देखा जाए तो राजनीति से ही अधिकारों का रास्ता होकर गुजरता है। वैश्य समाज को भी बढ़-चढ़कर राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए, जिससे ये समाज कभी पिछड़कर ना रहे।  

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर डॉ सपना बंसल ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि साहिबाबाद विधानसभा में इतनी अच्छी खासी तादाद में वैश्य समाज का निवास है। इसके बाद भी इस सीट पर आज तक किसी वैश्य समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं मिला। जिन राजनीतिक पार्टियों ने साहिबाबाद विधानसभा सीट को आरक्षित समझ लिया,  उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि 15 सालों से भले ही समाज को दरकिनार क्यों ना किया जा रहा हो, लेकिन अब समाज में अलख जग चुका है। ये अब वो समाज नहीं, जो अपने हकों के लिए चुप रहे। वैश्य समाज अपना अधिकार मांगना जानता है और साथ ही छीनना भी।

वैश्य एकता कार्यक्रम में डॉ. सपना बसंल ने भरी हुंकार, कहा- किसी भी हालातों में अब झुकने वाले नहीं... — Nedrick News

डॉ. सपना बसंल ने आगे कहा कि किसी भी हालातों में वैश्य समाज झुकने वाला नहीं। विरोधी मेरे हार्डिंग और पोस्टर्स को फाड़ रहे है, लेकिन मैं उनको कहूंगी कि अगर आप मेरा एक पोस्टर फाड़ोगे, तो मैं 10 लगाऊंगी।  तुम 10 भी फाड़ दोगे, तो लोगों के दिलों में बसी डॉ सपना बंसल को कैसे निकाल पाओगे? पोस्टर फाड़ने से लोगों के दिलों से नहीं निकाला जा सकता। मैं मातृशक्ति की आवाज बनकर आ रही हूं। इन धमकियों से मैं डरने वाली नहीं हूं। इस कार्यक्रम में कपिल खंडेलवाल, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार, शिव कुमार, आलोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनिल साहू, राजीव रस्तोगी, शिव कुमार गुप्ता, बीएन गुप्ता, प्रेम कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, अमित लाल गुप्ता, राम मोहन गुप्ता, मनीष गुप्ता समेत वैश्य समाज के कई लोग शामिल रहे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds