'जिसने पाला-पोसा, उसके साथ ही…' Krushna Abhishek पर खूब भड़की Govinda की पत्नी, जमकर सुनाई खरी-खोटी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 10 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा और उनके भांजे यानी मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच जारी अनबन से तो हर कोई वाफिक है। गोविंदा और कृष्णा के बीच लंबे वक्त से तनातनी चली आ रही है। दोनों ही एक दूसरे का सामना करने से बचते हैं। जब भी गोविंदा द कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनते हैं, तो कृष्णा उस एपिसोड से दूरी बना लेते हैं।

गोविंदा वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बने कृष्णा

अब हाल ही में कपिल शर्मा शो ने दोबारा से टीवी पर वापसी की है। अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड का हिस्सा बनने से कृष्णा ने इनकार कर दिया। वहीं पिछले साल भी जब गोविंदा शो में नजर आए थे, तो कृष्णा ने यही किया था। तब भी उन्होंने शो से दूरी बना ली थी। हाल ही में जब कृष्णा से इस बारे में पूछा गया तो बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों ही पार्टियां साथ में स्टेज शेयर नहीं करना चाहतीं। कृष्णा ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके और गोविंदा के बीच का विवाद अब तक सुलझा नहीं है।

पत्नी सुनीता ने दिया रिएक्शन

इस पूरे मामले में जहां गोविंदा चुप ही रहना पसंद करते हैं, तो इस बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया। इस दौरान वो कृष्णा अभिषेक पर जमकर भड़कती हुई नजर आई। सुनीता ने तो ये तक कह दिया कि वो कभी भी कृष्णा की शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं।

‘कृष्णा की बातों से दुख पहुंचा’

ई-टाइम्स से बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि एपिसोड का हिस्सा नहीं बनने के लिए जो बातें कृष्णा ने कहीं उससे मुझे कितना दुख पहुंचा, मैं आपको बता नहीं सकती। कृष्णा ने कहा कि दोनों पार्टियां स्टेज शेयर नहीं करना चाहती। गोविंदा ने पिछले साल नवंबर में एक स्टेंटमेंट जारी कर कह दिया था कि वो अपने फैमिली मेटर को पब्लिक में नहीं लाएंगें। वो अपनी बातों पर कायम हैं। मैं फिर से दोहराना चाहूंगी कि हम उच्च दूरी बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन अब बात हद पार कर रही है, इसलिए लगता है कि मुद्दे पर बातचीत की जानी चाहिए। 

सुनीता आगे बोलीं कि हम जब भी कपिल शर्मा शो में आते तो मीडिया के सामने पब्लिसिटी के लिए वो हमारे बारे में कुछ ना कुछ बोल देते हैं। इससे क्या फायदा होता है? घर के मामलों को पब्लिक में लाने की कोई तुक है? भले ही गोविंदा इस पर कुछ ना कहते हो, लेकिन मुझे इससे बहुत गुस्सा आता है। उसके बिना भी तो हमारा शो हिट होता है और ये वाला भी होगा। 

‘मामा का नाम लेने तक ही सीमित टैंलेट’ 

सुनीता यही नहीं थमीं। कृष्णा पर अपनी भड़ास निकालते हुए आगे उन्होंने ये भी कहा कि उनका कॉमिक टैलेंट केवल अपने मामा गोविंदा का नाम लेने तक ही सीमित है। वो कहता रहता है- मेरा मामा ये, मेरा मामा वो। उसमें इतना टैलेंट नहीं है कि क्या वो बिना मामा के नाम के हिट शो दे सके?

‘नहीं देखना चाहती कृष्णा की

बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच ये विवाद 3 सालों से चला आ रहा है। इस पर सुनीता ने कहा कि मैंने 3 साल पहले कहा था कि चीजें तब तक सही नहीं होगीं, जब तक मैं जिंदा हूं। तुम मेरे परिवार का नाम लेकर बदनाम नहीं कर सकते। हमने तुम्हें पाल पोसकर बड़ा किया, तो हमारे सिर पर ही चढ़ जाओगे और बदतमीजी करोगे। मैं बस यही कहूंगी कि ये मामला कभी नहीं सुलझेगा और मैं जिंदगीभर कृष्णा का चेहरा नहीं देखना चाहती। 

जानें दोनों के बीच का पूरा विवाद… 

ये विवाद सोशल मीडिया की एक पोस्ट को लेकर हुआ था। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि साल 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह ने एक ट्वीट किया, जिसको लेकर गोविंदा की पत्नी सुनीता भड़क गई। कश्मीर ने लिखा था कि ‘लोग जो पैसों के लिए डांस करते हैं।’ गोविंदा की पत्नी सुनीता को ये बात बुरी लगी। 

हालांकि बाद में कश्मीरा शाह ने सफाई भी दी और कहा कि उन्होनें ये पोस्ट कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह के लिए लिखा था, लेकिन गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता नहीं मानी और कहा कि कश्मीरा ने ये उनके लिए ही लिखा था। कृष्णा ने कई बार उनको समझाने की भी कोशिश की। 

इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ लिया, तो कृष्णा ने वो पोस्ट कश्मीरा से डिलीट कराई। साथ ही उन्होनें ये भी मान लिया कि गलती कश्मीरा की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सुनीता ने ये भी दावा कि कृष्णा को जो कुछ भी फेम मिल, वो सिर्फ गोविंदा का भांजा होने की वजह से ही मिला। 

इसके बाद सुनीता ने कृष्णा के परिवार के साथ रिश्ते खत्म कर दिए। साथ ही कश्मीरा ने भी कहा था कि जब अस्पताल में उनका एक बच्चा जिंदगी और मौत से लड़ रहा था, तो उस दौरान गोविंदा, सुनीता बच्चे को देखने भी नहीं आए। कश्मीरा ने ये भी दावा किया था कि दोनों के फोर्स किया था कि वो अपनी गलती मानकर मांफी मांगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds