सांप से भी ज्यादा खतरनाक होता है ये पौधा, गलती से भी छुआ तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 05 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पेड़-पौधों का हमारे जीवन में एक अलग ही महत्व होता है। हरियाली, साफ हवा के अलावा भी कई चीजें होती हैं, जो हमें पेड़-पौधों से मिलती हैं। लेकिन क्या आप ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं, जो खतरनाक भी होते है? जिसे सिर्फ छूना ही आपके लिए भारी पड़ सकता है? आज  हम आपको एक ऐसी ही पौधे के बारे में बताने जा रहे है, जिसको महज छूने से मौत तक हो सकती है।

इसका नाम है  जाइंट होगवीड, जो किलर ट्री के नाम से भी जाना जाता है। ये गाजर की प्रजाति का पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। दिखने में तो ये पौधा इतना सुंदर लगता है कि किसी भी इसको छूने का मन कर जाए, लेकिन असल में ये होता बहुत जहरीला है।

इस पौधे को छूने के 48 घंटों बाद ही शरीर के अंदर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल जाते हैं। इससे हाथों में फफोले पड़ जाते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ये पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता। इसको छूने से कुछ ही घंटों बाद ऐसा लगने लगेगा कि पूरी त्वचा जल रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक अगर कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो, उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है।

पौधे की अधिकतम लंबाई 14 फीट होती है। इसको अगर कोई व्यक्ति छू लेता है, तो उसका सही समय पर इलाज किया जाए तो सालों का वक्त उसे सही होने में लग जाता है। अभी तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई भी सटीक दवा भी नहीं बनी है।

वैसे ज्यादातर ये पौधा न्यूयॉर्क, मेरीलैण्ड, वॉशिंगटन, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है। यहां पर लोग दस्ताने पहनकर ही पौधे की कांट-छांट करते हैं।

आखिर इस पौधे के इतना जहरीला होने की वजह क्या है? दरअसल, इसमें सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नाम का एक रसायन पाया जाता है, जो इसको खतरनाक बनाता है। हालांकि इस पौधे की एक बड़ी खासियत ये है कि पर्यायवरण में ये ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds