इस बड़ी वजह से इमरान हाशमी की पत्नी उन्हें मानती हैं ‘अनलकी’, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 24 मार्च 2020, 12:00 AM 🔄 Updated: 24 मार्च 2020, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिन्दी सिनेमा के सीरियल किसर (Serial kisser) नाम से प्रसिद्ध इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी पत्नी परवीन और बेटे से काफी प्यार करने वाले इमरान असल जीवन में एक परिवारिक व्यक्ति हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि इमरान की पत्नी उन्हें अशुभ मानती हैं. आइए आपको बताते हैं कि परवीन, इमरान को अनलकी क्यों मानती है…

आपको बता दें कि इमरान ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि परवीन, अपने पसंदीदा गेम ‘पोकर’ के लिए उनको अशुभ मानती हैं. इंटरव्यू के दौरान इमरान ने कहा था कि “मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, मगर मेरी पत्नी इस गेम में माहिर हैं और वो जब भी अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वो मुझे अपने आसपास नहीं आने देती है क्योंकि वो मुझे इस खेल में खुद के लिए अशुभ मानती हैं.”

आपको बता दें कि साल 2002 में इमरान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की फिल्म ‘राज’ से की थी. वहीं, उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुटपाथ’ से की. वो बात अलग है कि इस फिल्म ने खास कमाल नहीं किया, लेकिन इमरान की एक्टींग लोगों को काफी पसंद आई.

इसके बाद साल 2004 में इमरान हाशमी को फिल्म ‘मर्डर’ में काम करने का मौका मिला, जिसके बाद से उन्हें लोगों के बीच काफी पसंद किया जाने लगा. इस फिल्म में इमरान हाशमी की जोड़ी मल्लिका शेहरावत के साथ लोगों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

फिल्म ‘मर्डर’ से सफलता मिलने के बाद इमरान की एक नई पहचान फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग किंग के तौर पर बन गई. जिसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी पहचान को अपनी-अपनी फिल्मों में जोड़ना शुरू कर दिया. इसी दौरान साल 2005 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी और तनु श्री दत्ता के बीच कई बोल्ड और किंसिग सीन्स को फिल्माए गया.

अगर बात करें इमरान हाशमी की आने वाली फिल्मी की तो बता दें कि ये जल्द ही फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता अमिताभ बच्चन निभाते नजर आएंगे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds