कौन हैं 79 साल के ‘राम भक्त’ तृप्त सिंह, जिनकी फिटनेस के विराट कोहली भी फैन हैं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 16 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वो कहते हैं ना कि कुछ भी नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती। बस आपने जुनून होना चाहिए, जिससे आप उम्र के किसी भी पड़ाव पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं।, जो 79 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्हें विराट कोहली भी फॉलो करते हैं।

इनकी फिटनेस देखकर आपको इन्हें बूढ़ा आदमी कहने में शर्म आएगी। जहां आज के युवा अपना ज्यादातर समय क्लबिंग और पार्टी करने में बिताते हैं, वहीं दूसरी ओर मोहाली के रहने वाले 79 वर्षीय तृप्त सिंह अपना ज्यादातर समय जिम में बिताते हैं और वहां लगातार वर्कआउट करके युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं। वह इससे जुड़े वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। साथ ही सिख होने के बावजूद वह राम भक्त हैं। तृप्त सिंह फिटनेस के मामले में किसी नौजवान से कम नहीं हैं। उन्हें फिट रहना पसंद है और उनको दौड़ में भी महारथ हासिल है, यही वजह है कि मैराथन में भी वो कई मेडल जीत चुके हैं।

और पढ़ें: दुनिया के 5 सबसे सस्ते हेलीकॉप्टर, कीमत इतनी सस्ती कि आप भी निकल पड़ेंगे खरीदने

कैसे शुरू हुआ फ़िटनेस का सफर

तृप्त सिंह की फिटनेस की कहानी काफी दिलचस्प है। दूसरे बुजुर्गों की तरह पहले वह भी अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताते थे और अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल नहीं रखते थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जब फिटनेस के प्रति उनका जुनून जाग उठा। तृप्त सिंह अपनी फिटनेस को लेकर तब जागरूक हुए जब 1999 में उनकी पत्नी का निधन हो गया। पत्नी की मृत्यु के बाद वह बहुत उदास रहने लग गए और पत्नी के बाद बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उन पर आ गई। इसलिए पत्नी के चले जाने के बाद तृप्त सिंह अपने बच्चों के साथ मोहाली में शिफ्ट हो गए।

पत्नी की मौत का गम और अपनी सामान्य दिनचर्या के बीच उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनकी तबीयत बिगड़ने लग गई और उनका पेट बढ़ गया। एक दिन उनके एक रिश्तेदार ने तृप्त सिंह के बढ़ते पेट का मज़ाक उड़ाया। तृप्त सिंह को यह बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने तुरंत फैसला कर लिया कि उन्हें फिट बनना है और उस दिन से लेकर आज तक वह 80 साल की उम्र में भी युवाओं की तरह एक्सरसाइज करते नजर आते हैं।

भगवान राम के भक्त हैं तृप्त सिंह

तृप्त सिंह वैसे तो सिख धर्म से हैं लेकिन फिर भी उनकी हिंदू धर्म में बहुत आस्था है। वह भगवान राम के भक्त हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था तो तृप्त सिंह ने इसे लेकर काफी खुशी जाहिर की थी। रामलला के अभिषेक को लेकर उन्होंने कहा था कि ‘अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का सपना सिर्फ हिंदुओं का नहीं बल्कि मेरे जैसे सिखों का भी है। मैं 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाऊंगा और अपने भगवान राम के दर्शन करूंगा। हिंदू और सिख एक ही हैं लेकिन कुछ ताकतें इनको अलग करने में लगी हैं। मुझे भी लोग जो मर्जी बोले, लेकिन मेरे दिल में भगवान बसे हैं। हम अपने गुरू का सम्मान करते हैं, लेकिन गुरुओं ने भी भगवान राम को माना है। ऐसे में कोई मेरे बारे में क्या सोचता है मुझे फर्क नहीं पड़ता।’

इसके बाद उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाया। आप तृप्त सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत कई बड़े सितारे उन्हें फॉलो करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह हैवी वेट ट्रेनिंग करते हैं।

और पढ़ें: Water Poisoning: बहुत अधिक पानी पीने से क्या होता है? जानिए यहां

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds