दिल्ली के VVIP इलाके वसंत कुंज में हुई गोलीबारी, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 2 शूटरों को किया गिरफ्तार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 09 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी वसंतकुंज में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है और ये मुठभेड़ लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ हुई. वहीं इस मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स पकड़े गए हैं और ये दोनों शूटर्स नाबालिग है. वहीँ अब इन शूटर्स की पहचान भी हो गयी है और ये दोनों शूटर्स हरियाणा से हैं.

Also Read- लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ ED ने की बड़ी कारवाई, हरियाणा और राजस्थान के 13 जगहों पर की छापेमारी.

लॉरेंस गैंग के हैं ये दोनों शूटर्स

जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोली चली और मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स पकड़े गए हैं. वहीं लॉरेंस गैंग के जो दो शूटर्स पकड़े गए हैं उनके खिलाफ कई सारे मामले दर्ज हैं  बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान हो गई है. दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं.

पंजाबी बाग वाली घटना में भी थे शामिल 

रिपोर्ट के अनुसार, ये वहीं शूटर हैं जो 3 दिसंबर 2023 को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे. और गोल्डी बराड़ के कहने पर इस काम को अंजाम दिया गया था. गोल्डी ने एक्स MLA को धमकी के वॉइस नोट भेजे थे और बाद में वसूली के लिए भी फोन किए थे. इतना ही नहीं हाल में गोल्डी के कहने पर उसके गुर्गों ने पंजाब में पूर्व विधायक के शराब के ठेके भी जलाए गए थे.

इस घटना से पहले हाल ही में ईडी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के खिलाफ एक बड़ी कारवाई की जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और NIA की टीम लगातार छापे मारी कर रही है और इसी बीच ईडी ने बिश्नोई के कई ठिकानों पर छापा मारा. जिसमें राजस्थान और हरियाणा शामिल है. वहीँ ये कारवाई तब की गयी जब NIA और कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज द्वारा इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी.

जेल में बंद है बिश्नोई 

आपको बता दें, पंजाब के फाजिल्का का रहने वाले बिश्नोई 2014 से जेल में बंद है. उसे राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था. उसे 2021 में तिहाड़ जेल लाया गया था. बाद में उसे 14 जन 2022 को पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. जहाँ लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है तो हैं जेल के अन्दर से ही अपने गुर्गों के जरिए अपराध का व्यापार चलाने की कोशिश करता रहता है. यही वजह है कि ईडी और एनआईए दोनों ही उसके खिलाफ दबिश की कोशिश में जुटी हुई हैं.

Also Read- पकड़ौआ शादी के बाद दूल्हे ने किया दुल्हन को साथ रखने से किया इनकार…. . 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds