BUDGET 2022: किसानों-गरीबों को बजट में मिल सकती हैं कई बड़ी सौगत, इन योजनाओं का बढ़ा सकती है दायरा!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

हर साल देश के लोग एक फरवरी का इंतेजार करते हैं, क्योंकि इस दिन बजट पेश किया जाता है। बजट पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं। लोग जानना चाहते हैं कि सरकार इस बार बजट में उनके लिए क्या लेकर आएगी। 

इस साल का बजट पेश करने में भी अब ज्यादा दिन नहीं रह गए। ऐसे में इसको लेकर चर्चाएं भी होने लगी हैं। बताया जा रहा है कि बजट 2022 में सरकार की तरफ से गरीबों और किसानों को कई तरह की सौगात दी जाती सकती है। 

खबरों की मानें तो सरकार बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा सकती है, जिससे और अधिक किसानों को योजना का लाभ मिले।  खबरों के मुताबिक सरकार योजना के तहत किसानों की दी जाने वाली रकम में भी बढ़ोत्तरी कर सकती है। इसे 6 हजार रुपये से बढ़ाया जा सकता है। 

इसके अलावा महामारी के दौरान गरीबों को अनाज देने की योजना को  आगे बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि मार्च 2022 में पीएम गरीब कल्याण योजना की समयसीमा खत्म हो रही है। साथ ही साथ मनरेगा और फसल बीमा के फायदे में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds