‘दिल्ली पुलिस किसी को गिरफ्तार करने आए तो घेराव करें…’बोले किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 20 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का जमकर विरोध हो रहा है। दिल्ली के बॉर्डरों पर किसान लगभग 3 महीनें से इस कानून का विरोध कर रहे हैं। समय के साथ किसान आंदोलन और वृहद स्वरुप लेता जा रहा है।

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच 11 दौरे की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी तरह का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इन दिनों देश के कई राज्यों में लगातार महापंचायत हो रही है और इस कानून के मद्देनजर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है।

 इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख गुरुनाम सिंह चढूनी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पुलिस का घेराव करने की बात कही है।

Farmers Protest: ‘सरकार वहम में ना रहें…’, रेले रोको अभियान के बीच केंद्र पर बरसे राकेश टिकैत, जानिए क्या कहा?

गुरुनान सिंह चढूनी का पूरा बयान

बीते दिन शुक्रवार को कहा एक वीडियो संदेश के जरिए किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पुलिस के कर्मी अगर छापेमारी करते हैं और किसी को पकड़ने आते हैं तो उनका घेराव किया जाना चाहिए, वहां बैठाया जाना चाहिए और पूरे गांव व आसपड़ोस को सूचित किया जाना चाहिए।‘

चढूनी ने कहा, ‘उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जाना चाहिए जब तक कि जिला प्रशासन यह आश्वासन नहीं देता कि दिल्ली पुलिस आपके गांव, जिले में फिर से प्रवेश नहीं करेगी।‘

एक अन्य वीडियो संदेश में चढूनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान केंद्र के कृषि से जुड़े कानूनों से अवगत हैं। बाकी दूसरे राज्यों में महापंचायत करवाएं। पंजाब हरियाणा के लोग एक सिस्टम बनाए कि हर गांव से कुछ लोग आंदोलन में रहें। सरकार संगठन से ज्यादा डरती है, इसलिए गांव-गांव तक संगठन और कमिटियां बनाएं।

200 से ज्यादा किसानों की हो चुकी है मौत

बता दें, किसान करीब तीन महीनें से दिल्ली की बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे हैं। अभी तक 200 से ज्यादा किसानों के मौत की खबर भी सामने आई है। विपक्षी पार्टियों ने किसान आंदोलन को खुला समर्थन दे रखा है और इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती और एमएसपी पर कानून नहीं बनाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संगठनों ने बीते दिनों चार घंटे तक रेल रोको अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds