यूट्यूबर ने भारत में किया प्यार और फिर शादी…अब उसे ही देश से कर दिया गया ब्लैकलिस्ट, वजह तक नहीं बताई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 10 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आप में से कुछ लोग कार्ल रॉक नाम के एक यूट्यूबर को जानते होंगे। सोशल मीडिया पर आपने कभी उनकी वीडियो देखी होगा। कार्ल रॉक एक काफी मशहूर यूट्यूबर हैं, जो न्यूजीलैंड से हैं। वो दुनिया के कई देश घूम चुके हैं। वो जगह जगह पर घूमकर अलग अलग टॉपिक पर वीडियो बनाते हैं। भारत में भी कार्ल रॉक कई जगहों पर घूम चुके हैं। वो भारत से बहुत प्यार करते हैं। यही नहीं उनकी तो शादी भी भारत में हुई है। 

भारत से प्यार करते हैं यूट्यूबर

कार्ल रॉक ये बताते हैं कि मिजोरम से लेकर लक्षद्वीप तक..वो भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में गए हैं। वो कहते हैं कि मैनें ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं पूरा भारत देखना चाहता था। भारत मेरा जुनून है। कार्ल रॉक ने पिछले साल दिल्ली में दो बार प्लाज्मा भी डोनेट किया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सम्मानित भी किया।  

सरकार ने देश में एंट्री की बैन 

अब इसी फेमस यूट्यूबर ने भारत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कार्ल रॉक के मुताबिक उनको भारत में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। उनको देश में एंट्री नहीं दी जा रही। साथ ही उनकी पत्नी से भी उनको अलग कर दिया गया। यूट्यूबर का कहना है कि ऐसा करने के पीछे की वजह तक उनको नहीं बताई गई। 

इसके बारे में कार्ल रॉक ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया। इस पोस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड की पीएम जैंसिडा अर्डर्न को टैग कर मदद करने की अपील की। इसमें साथ ही यूट्यूबर ने एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वो इस पूरे मामले के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

‘परिवार से दूर रहना मुश्किल’

यूट्यूबर कार्ल रॉक ने बताया- ‘भारत सरकार ने मुझे मेरी पत्नी और परिवार से अलग करते हुए यहां आने से रोक दिया। मेरी पत्नी का नाम मनीषा मलिक है और हम अक्टूबर 2014 में दिल्ली में मिले थे और हमने अप्रैल 2019 में शादी की थीं। मैं अपने परिवार को बहुत प्यार और मिस करता हूं। उनसे दूर रहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।’

‘ब्लैकलिस्ट किया और वजह भी नहीं बताई’

वीडियो में आगे यूट्यूबर बताते हैं- ‘दुबई और पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए मैं अक्टूबर 2020 में भारत से चला गया। जब मैं नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकला तो उन्होंने मेरा वीजा रद्द कर दिया और इसकी वजह भी नहीं बताई। जब मैं दुबई से वापस आया, तो नए वीजा के लिए अप्लाई किया। उन्होंने मुझे दुबई में भारतीय उच्चायोग में बुलाया और बताया कि कार्ल आपको ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। हम आपको वीजा नहीं दे सकते।’

‘सरकार नहीं दे रही कोई जवाब’

कॉर्ल ने आगे कहा- ‘तब से ही मैं और मनीषा सरकार के साथ मिलकर इस विवाद को सुलझाने की कोशिश में हैं। ऐसा क्यों किया गया, इसके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए गृह मंत्रालय को कई बार मेल भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। मेरी वाइफ होम मिनिस्ट्री के पास भी गई, कोई मदद नहीं मिली।

 

‘बार बार किया जा रहा इग्नोर’

उन्होंने बताया कि कई जगह से कोशिश की गई, लेकिन मदद नहीं मिल पाई। तब मेरी पत्नी को दूसरी बार कोरोना हो गया। मुझे उसके पास जाना था। फिर भी मुझे पूरी तरह से इग्नोर किया गया। हम बार बार सरकार से मदद मांग रहे हैं, लेकिन हमें नजरअंदाज किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के उच्चायोग भी इस मामले में कुछ नहीं कर रहा। 

‘मैं भारत के अलावा और कहीं नहीं जाना चाहता’

यूट्यूबर आगे कहते हैं कि वो अपनी पत्नी के साथ भारत के अलावा और कहीं नहीं रहना चाहते। मेरी वाइफ ने 6 साल सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी की। वो भारत और भारत की संस्कृति से बहुत प्यार करती है। इसलिए भारत सरकार को उसे अपना देश छोड़ने को मजबूर करना बहुत गलत है। मुझे मेरे परिवार से अलग किया गया, जिसने मेरे पर बहुत असर डाला। पैनिक अटैक तक आने लगे।’

कोर्ट जाने का लिया फैसला

वो आगे कहते हैं कि 8 महीनों से मैं सरकार से पूछ रहा हूं कि आखिर मुझे ब्लैकलिस्ट क्यों किया गया? जिसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। हर जगह से हार मानने के बाद अब कार्ल रॉक ने आखिरकार ये फैसला लिया है कि वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे कि उनके नाम को ब्लैक लिस्ट से हटाया जाए। वो कहते हैं कि उन्हें भारत की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही भारत लौटेंगे।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds