तीन बार तलाक के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk को फिर हुआ प्यार? 23 साल छोटी इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 22 फ़रवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 22 फ़रवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला, स्पेसएक्स कंपनी के CEO एलन मस्क एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि इस बार वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए हैं। दरअसल, खबर है कि एलन मस्क का दिल तीन बार टूटने के बाद अब उन्हें चौथी बार प्यार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट को डेट कर रहे हैं। मस्क 6 बच्चों के पिता हैं। 

इनके अफेयर की खबरें तब सुर्खियों में छा गई, जब मस्क को नताशा बैसेट के साथ लॉस एंजिलिस में अपने गल्फस्ट्रीम निजी जेट में यात्रा करते देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट कहती हैं कि वो एलन मस्क की टैलेंट से काफी इंप्रेस हैं, उनके धन और संपत्ति से नहीं। बता दें कि एलन मस्क की कुल संपत्ति 233 बिलियन डॉलर है। रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया कि नताशा बैसेट का झुकाव पिछले कुछ समय से एलन मस्क की तरफ काफी बढ़ गया। पहले वो अच्छे दोस्त थे, लेकिन जब एकल ग्रिम्स से अलग हुए, तो दोनों के बीच का रिश्ता आगे बढ़ा। बता दें कि सिंगर ग्रिम्स से एलन को एक बेटा भी है।

रिपोर्ट आगे कहती हैं कि नताशा खूबसूरत तो हैं, लेकिन एलन को वो इसलिए पसंद आई क्योंकि वो बेहद स्मार्ट हैं और उनका साथ बेहद ‘दिलचस्प’ है। बताया ये भी जाता है कि मस्क नताशा को उनके एक्टिंग करियर में काफी हेल्प करते हैं। बता दें कि नताशा मस्क से उम्र में 23 साल छोटी हैं। एलन मस्क 50 साल के हैं, तो वहीं नताशा की उम्र 27 साल हैं। 

वैसे नताशा बैसेट अपकमिंग बायोपिक में महान गायक एल्विस प्रेस्ली की पहली प्रेमिका डिक्सी लोके के रूप में दिखाई देने वाली हैं। नताशा  सिडनी में पली-बढ़ी और वो ड्रामा स्कूल में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क चली गई। वो कई टीवी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। 

बता दें कि मस्क दो बार शादी कर चुके हैं। हाल ही में वो अपनी गर्लफ्रेंड  से भी अलग हो गए थे। मस्क ने साल 2000 में कनाडा की लेखिका जस्टिन विलसन से शादी की थी। साल 2008 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद  उन्होंने ब्रिटेन की एक्ट्रेस टी जेन रिले से 2010 में शादी की। दोनों का ये रिश्ता साल 2016 तक चला था। इसी बीच मस्क और ग्रिम्स से अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। 2018 में मस्क ने सिंगर ग्रिम्स संग डेटिंग शुरू की। 2020 में ग्रिम्स ने बेटे को जन्म दिया। अब वो दोनों भी अलग हो चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds