Diwali 2020: लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा में इन चीजों को शामिल करना बिलकुल ना भूलें, होती हैं बेहद जरूरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 नवम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 12 नवम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को पूरे भारत में दीपावली मनाई जाती है। जिसका उत्तर भारत में खास महत्व है। अमावस्या की काली रात को, चारों तरफ दिए की रोशनी करके अंधेरे को दूर कर केवल प्रकाश ही फैला नजर आता है। दीवाली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्याहरों में से एक है। जिसके पूजन और परंपराओं का खास महत्व है। दीवाली के दिन प्रथम पूज्य श्री गणेश और धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

लोग अपनी श्रृद्धा के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूरी विधि विधान से पूजा करते है ।लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम जाने अनजाने ऐसी छोटी छोटी गलतियां कर बैठते है जिसका हमें पता भी नहीं होता लेकिन ये देवी को नाराज़ कर सकता है। आपके घर की सुख शांति को ख़त्म कर सकता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगी और आपका भंडार हमेशा भरा रहेगा।

आज के समय में बनावटी चीजों का चलन बढ़ गया है और लोग फैंसी चीजे पर ज्यादा आकर्षित होते है, इसीलिए हमारी पुरानी परंपराए पीछे छूटने लगी है। लेकिन आपको बता दें की पूर्वजों की बनाई परम्परा का कोई न कोई बड़ा महत्व जरूर होता है। इन्हीं में से कुछ चीजों का इस्तेमाल पूजा में जरूर करना चाहिए। आज हमको इन्हीं छोटी छोटी मगर जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे है।

मिट्टी के दीए – मिट्टी के दीए को सदियों से जलाया जाता रहा है। जिसके पीछे की वजह है इसमें मौजूद पंचतत्व। दरअसल दिए को बनाने में धरा, जल, अग्नि, वायु और आकाश सबकी जरूरत होती है और इसीलिए ये सबसे पवित्र माना जाता है। मिट्टी के दीए से ज्योत जलाने से घर की नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है ।

रंगोली बनाए – घरों के बाहर बनने वाली खूबसूरत अल्पना या फिर रंगोली का अपना महत्व है। रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपका जीवन रंगोली की रगों की तरह रंग बिरंगा रहता है।

साफ सफाई जरूर करें – दीवाली ने घर की साफ सफाई का महत्व सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि लक्ष्मी उन स्थानों पर निवास करती है, जहां स्वच्छता का पूरा खयाल रखा जाता है। इसलिए दीवाली के कुछ दिन पहले ही साफ सफाई जरूर कर लें।

पूजा में रखें ये चीजें – लक्ष्मी गणेश की पूजा के समय पीली कौड़ी, चांदी और तांबे के सिक्के भी पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए। पीली कौड़ी माता लक्ष्मी की काफी प्रिय है। साथ ही तांबे से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पीली कौड़ी को पूजा के बाद एक एक करके कपड़े में बंधकर घर के अलग अलग कोनो में रख दे। इससे नकारात्मक शक्ति का विनाश होता है।

मंगल कलश जरूर रखे – लक्ष्मी गणेश की पूजा में मंगल कलश जरूर रखें। इस कलश ने तांबे या फिर कांसे के कलश के ऊपर नारियल रखे। उस कलश पर कलावा बांधे और आम के तोरण को जरूर रखें।

श्री यंत्र भी रखे पूजा में – लक्ष्मी जी को सबसे आसानी से प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र सबसे अचूक माना जाता है। श्री यंत्र लक्ष्मी जी का सूचक है और इसीलिए दीवाली की पूजा में श्री यंत्र का इस्तेमाल जरूर करे।

नेवेद जरूर रखे – लक्ष्मी गणेश पूजा में फलो का या फिर पांच मेवा का नेवेद जरूर रखे। ये माता को भोग लगाने के लिए है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर वो एक बार प्रसन्न हो जाती है तो आपके सभी कष्टों को निवारण हो जाएगा। लक्ष्मी गणेश की पूजा में इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपनी पूजा को आसानी से सफल बना सकते है ।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds