दीपावली के दिन जरूर करनी चाहिए तुलसी के पौधे की इस तरह से पूजा, होते हैं बड़े फायदे!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 नवम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 11 नवम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार का बहुत ज्यादा महत्व होता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज लगातार पांच दिनों तक त्योहार को बढ़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में दीप जलाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष तौर पर पूजा की जाती है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि दिवाली के दिन तुलसी मां की पूजा करने का भी बड़ा महत्व होता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली पर क्या खास काम करने से आपका भाग्य चमक सकता है। तो आइए आपको बताते हैं…

दीप जलाएं

कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे पर दीया जलाना शुभ माना जाता है। इस तरह से अगर आप करते हैं तो दीपक और तुलसी माता से निकली पॉजिटिव एनर्जी आपके घर की हर एक नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देगी और फिर मां लक्ष्मी आकर्षित होते हुए आपके घर खीची चली आएंगी। दीपक जलाने के साथ साथ आपको मां तुलसी की पूजा करते हुए उनकी आरती भी करनी है। इस तरह से आप पर तुलसी मां प्रसन्न होंगी और आपकी भाग्य प्रबल करेगी।

स्वस्तिक बनाए

आपको दिवाली के दिन जमीन पर स्वस्तिक का चिह्न बनाना चाहिए और फिर उस पर तुलसी का गमला रखें। आप चाहे तो तुलसी के गमले पर या उसके पास भी स्वस्तिक बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर से बुरी नजरों का साया दूर होगा और बरकत होने लगेगी।

तुलसी के पत्तों का सेवन करे

दिवाली के दिन प्रसाद के तौर पर तुलसी के पत्ते खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आप में एक पॉजिटिव एनर्जी आती है। इतना ही नहीं आपका तन-मन शुद्ध होने के साथ ही आपका घर भी पॉजिटिव एनर्जी भरा रहेगा। इसलिए ध्यान रहे इस दिवाली आपको तुलसी मां की पूजा जरूर करनी है। दिवाली का त्योहार बड़ा ही पावन होता हैं। जिसके चलते अगर आप तुलसी मां की सच्चे मन से पूजा करेंगे, तो आपको अवश्य लाभ होगा और आपकी किस्मत चमक उठती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds