भूलकर भी ना खरीदें धनतेरस के दिन ये चीजें, वरना घर से जा सकती है बरकत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 नवम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 10 नवम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। देशभर में इस समय धनतेरस से लेकर दिवाली और भाई दूज की तैयारियां हो रही है। हिन्दू धर्म में त्योहारों का काफी महत्व होता है। मुख्य तौर पर दीपावली को पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिनमें से एक धनतेरस का भी बड़ा महत्व होता हैं। धनतेरस के दिन लोग विशेष तौर पर धन की पूजा-पाठ करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन धन की पूजा करने से घर में बरकत बनी रहती हैं।

13 नवंबर को है धनतेरस

दशकों से धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परंपरा चली आ रही है। जिसके चलते इस दिन ज्यादातर लोग सोना, चांदी के अलावा पांच तरह के बर्तन खरीदते हैं। इस दिन बाजार में रौनक देखने लायक होती है। लेकिन इस बार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का साया इन त्योहारों पर भी पड़ेगा। त्योहारी सीजन में कोरोना केस बढ़ने की आशंका है, जिसकी वजह से सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। जिसकी वजह से बाजारों में हर साल वाली रौनक कम देखने को मिल सकती है।

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको इस बारे में जरा सा भी अंदाजा है कि आपको धनतेरस पर कौन-कौन से सामान नहीं खरीदना चाहिए? आइए आपको बताते हैं…

नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें…

– धनतेरस के दिन कुछ ऐसी खास चीजे होती हैं जिन्हें नहीं खरीदा जाता हैं। इस दिन इन वस्तुओं को खरीदना आपके और आपके परिवार के लिए अशुभ हो सकता हैं। धनतेरस के दिन जो चीजे नहीं खरीदनी चाहिए उसकी लिस्ट में सबसे पहला नाम लोहे से बनी वस्तु का है। इस दिन आपको लोहा या उससे बनी कोई चीज खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन लोहा घर में लाना शुभ नहीं माना जाता हैं।

– वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है काले रंग के कपड़े. धनतेरस के दिन आपको काले रंग के कपड़े नहीं खरीदने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए, क्योंकि इस रंग को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतिक माना जाता हैं।

– धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। लेकिन इस दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप होता है। स्टील की जगह कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदने चाहिए।

– इसके अलावा धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कांच के सामान का संबंध राहु ग्रह से होता है। जिसकी वजह से इसे धनतेरस के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा धनतेरस के दिन धारधार वस्तुएं जैसे कैंची या फिर चाकू भी खरीदने से बचना चाहिए।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds