क्या प्रेग्नेंट होने की वजह से Dia Mirza ने की दूसरी शादी?…एक्टर्स ने खुद बताया "सच"

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 06 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की जिंदगी में इस वक्त ढेर सारी खुशियां छाई हुई हैं। अभी फरवरी में ही दीया ने अपनी एक नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी की थीं। वहीं इसके बाद अब एक्ट्रेस के घर में जल्द ही किलाकारियां भी गूंजने वाली हैं। दीया मिर्जा प्रेग्नेंट है। इसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थीं।

दीया ने फोटो शेयर कर दी थीं गुड न्यूज

दीया की इस गुड न्यूज पर उनके तमाम चाहने वाले भी काफी खुश हैं और उनको बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस दौरान उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल भी उठा रहे हैं। दरअसल, दीया ने शादी के डेढ़ महीने बाद ही बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थीं। जिससे ये पता चला की वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दीया की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने एक्ट्रेस से ये भी सवाल पूछा कि क्या उन्होनें प्रेग्नेंट होने की वजह से शादी की? जिसके बाद खुद दीया मिर्जा ने इस सवाल का जवाब देते हुए लोगों को सच बताया। 

दीया की प्रेग्नेंसी पर उठे सवाल

दरअसल, दीया की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ‘ये अच्छी बात है। बधाई, लेकिन समस्या ये है कि इन्होनें महिला पंडित के जरिए स्टीरियोटाइप तोड़ने की कोशिश की, तो फिर वो अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंसी की खबर क्यों एनाउंस नहीं कर पाईं? क्या शादी के बाद ही प्रेग्नेंट होना, हमारे द्वारा फॉलो किया जाने वाला एक स्टीरियोटाइप नहीं? क्यों महिलाएं शादी के पहले प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं?’

एक्ट्रेस ने यूजर को दिया ये जवाब

दीया ने यूजर को ऐसा शानदार दिया, जो लोगों का दिल जीत रहा है। दीया ने यूजर को जवाब देते हुए कहा- ‘दिलचस्प सवाल, पहली बात तो ये कि हमने इसलिए शादी नहीं कि क्योंकि हमारा बेबी आ रहा है। हमारा पहले ही शादी का प्लान था, क्योंकि हम साथ में जिंदगी बिताना चाहते थे। जब हम शादी की तैयारी कर रहे थे, तब हमें बेबी के बारे में पता चला। तो ये शादी प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं है।‘

दीया ने आगे अपने जवाब में ये भी कहा- ‘हमने तब तक प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताया, जब तक हमें ये पता नहीं चला कि सब सेफ है (मेडिकल कारणों से)। ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर हैं, जिसका मैं सालों से इंतेजार कर रही थीं। मेडिकल के अलावा दूसरी किसी भी वजह से मैं इसको छिपाना नहीं चाहती थीं।‘

दीया ने लिखा- ‘मैं इस सवाल का जवाब सिर्फ इसलिए दे रही हूं- 1. बच्चा होना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत गिफ्ट है। 2. इस खूबसूरत सफर से कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। 3. एक महिला होने के नाते हमें अपनी पसंद से हर काम करना चाहिए। 4. हमें सिंगल पेरेंट होना है या फिर शादी करनी है ये हमारी च्वाइस होनी चाहिए। 5. एक समाज के तौर पर हमें इस स्टीरियोटाइप को बदलना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत, बल्कि खुद तो ट्रेन करना चाहिए ये पूछने को क्या न्याय है और क्या अन्याय।‘

आपको बता दें कि दीया मिर्जा फरवरी में दीया मिर्जा ने फरवरी के महीने में ही दूसरी शादी की थीं। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन वैभव राखी के साथ सात फेरे लिए थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds