Delhi Metro में कार्ड रखने की झंझट होगी खत्म, कुछ इस तरह से जल्द कर सकेंगे सफर!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो ये खबर आपको जरूर पड़नी चाहिए। अपने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो अक्सर तरह तरह की सुविधाएं लाती रहती हैं। अब ऐसी ही एक बड़ी और सुविधा DMRC की तरफ से लाने की तैयारी है, जिसमें यात्रियों का मेट्रो सफर और आसान हो जाएगा। इससे मेट्रो कार्ड रखने की झंझट भी खत्म हो जाएगी। क्या है ये सुविधा, जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं, आइए जानते हैं…

अगर सबकुछ ठीक रहा और कोरोना के चलते आगे परेशानी नहीं आकर खड़ी हुई, तो साल 2022 के अंत तक यात्रियों को एक बड़ी सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए अलग से मेट्रो कार्ड रखने से छुटकारा मिल जाएगा। अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही लोग मेट्रो का सफर कर पाएंगे। यानी लोग अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड को मेट्रो कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। उसी को एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर टच करके अंदर और बाहर आ-जा सकेंगे। एयरपोर्ट पर ये नियम लागू होने के बाद अब मेट्रो पर भी लागू करने की तैयारी चल रही है। 

मेट्रो स्टेशन के गेट इस तरह के बनाए जाएंगें कि यात्रियों को डेबिट-क्रेडिट कार्ड रीड करके मेट्रो में उनके द्वारा की गई यात्रा के अनुसार उनके कार्ड से किराए की सही रकम को डिडक्ट कर सकेंगे। इसके लिए नए गेटों को खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है।

ऐसे में DMRC को अब कम से कम 250 स्टेशनों पर लगे गेट को अपडेट करना है। DMRC के अधिकारियों का ये कहना है की ऑटोमेटिक फेयर कनेक्शन सिस्टम को पूरे नेटवर्क में एक साथ लागू किया जाएगा। अब मान लो कि कोई भी व्यक्ति एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर एग्जिट करता है, तो उन दोनों स्टेशनो पर AFC गेट ऐसे होने चाहिए की वो आपकी मेट्रो से की गई यात्रा का किराया डेबिट कार्ड से तय कर सके। इसके लिए सभी मेट्रो स्टेशन के गेटो को सॉफ्टवेयर में बदला जाएगा। 

इस सुविधा का लाभ लने के लिए लोगों को अपने बैंक से डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी इशू करवाना पड़ेगा। 

इसी के साथ यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो के 5 मेट्रो के पुलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को सफर के साथ साथ यमुना के सौंदर्य देखने का मौका भी मिलेगा। अगले साल मार्च तक एयरपोर्ट लाइन का विस्तार कर दिया जाएगा। इससे दिल्ली के किसे भी कोने से लोगों को अंतराष्ट्रीय स्तर के व्यवसायिक परिसर आसान पहुंच होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds