क्या आप जानते हैं कि गाड़ियों के पिछले शीशे पर क्यों बनी होती है ऐसी पतली लाइनें? वजह है बेहद रोचक…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आजकल अधिकतर लोगों के पास गाड़ियां होती है। वैसे गाड़ियों ने लोगों के परिवहन के साधान को काफी आसान बना दिया है। कार की मदद से किसी भी जगह पर जाना आसानी हो गया है। कई लोगों के लिए ये स्टाइल स्टेटमेंट होती हैं, तो कुछ लोगों को गाड़ियों का काफी शौक होता है, जिसकी वजह से वो इसे खरीदते है। 

भले ही लोगों को गाड़ियां कितनी भी पसंद क्यों ना हो, लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातों से वो अक्सर अनजान रहते है। आप गाड़ियों के शीशे को ही ले लीजिए। आपने देखना होगा कि कई गाड़ियों के पिछले शीशे पर कुछ लाइनें बनी होती है। ऐसा क्यों होता है, क्या आप इसकी वजह जानते हैं? कुछ लोग ये समझते है कि ऐसा सिर्फ डिजाइन के लिए होता है, लेकिन ऐसा है नहीं। आइए हम आपको कार के पीछे वाले शीशे पर बनी लाइनों की असल वजह बताते हैं…

कार के पिछले शीशे पर बनी लाइनों डिफोगर लाइन कहते हैं। ये लाइन मेटल की बनी होती है। आपको ये सिर्फ महंगी लग्जरी गाड़ियों पर ही देखने को मिलेगी। सर्दियों में कार के पिछले शीशे पर धूंध जम जाती है और पीछे का कुछ नहीं दिखता। इसकी वजह से एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। 

ऐसे वक्त में डिफोगर लाइन का इस्तेमाल होता है। पीछे वाले शीशे पर जमी धूंध को ये लाइन कुछ ही सेकेंड में साफ कर देती है। जब धूंध जम जाए तो इन डिफोगर लाइनों को ऑन कर दिया जाता है। ऑन करने के बाद मेटल की ये लाइन गर्म होने लगती है और शीशे पर जमी धूंध की बूंद सूखने लगती है और शीशा साफ हो जाता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds