Deepika Birthday: इस फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण, ये है अपकमिंग प्रोजेक्ट्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 05 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दमदार एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका 36 साल की हो गई। एक के बाद एक कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली और आज वो टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में दीपिका 1983 वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में नजर आई थी। दीपिका के पास अभी एक से बढ़कर एक कई फिल्में हैं, जिसमें जिसमें वो आने वाले टाइम में नजर आएगी। तो आइए आज नजर डालते हैं बर्थडे गर्ल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर…

गहराईयां 

लिस्ट में पहला नाम है गहराईयां फिल्म का। शकुन बत्रा की फिल्म गहराईयां एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें दीपिका के साथ साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी काम करते नजर आएंगे फिल्म की स्टोरी एक एक्स्ट्रा मैरिटियल रिश्ते के इर्दगिर्द घूमती गई है। मूवी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। 

पठान 

शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। शाहरुख और दीपिका एक साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में दिखाई देंगे।

फाइटर 

दीपिका की अपकमिंग फिल्मों में अगला नाम है सिद्धार्थ आनंद की ही फिल्म फाइटर का। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। जिसमें दीपिका के साथ ऋतिक रोशन भी धांसू एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। 

प्रोजेक्ट के

इन सबके अलावा दीपिका के पास एक मूवी पैन इंडिया फिल्म की भी है। इस फिल्म को साउथ के निर्देशक नाग अश्विन बना रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। साथ ही इसमें अमिताभ बच्चन भी एक रोल निभाते दिखाई देंगे। 

 द इंटर्न रीमेक 

इसके अलावा दीपिका एक और फिल्म में बिग बी के साथ नजर आएगी। ये मूवी अमेरिकन फिल्म द इंटर्न का हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के लिए पहले ऋषि कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन शूटिंग से पहले ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद मूवी में अमिताभ बच्चन को लिया गया। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

द्रौपदी

खबरें ऐसी है कि दीपिका जल्द ही बड़े पर्दे पर द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। मधु मंटेना की अपकमिंग फिल्म में द्रौपदी महाभारत में द्रौपदी के रोल के लिए उन्हें साइन किया गया। हालांकि इस मूवी को लेकर अब तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds