दोबारा पैर पसार रहा कोरोना: महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में दोबारा लगने लगी पाबंदिया, जानिए कहां क्या हुआ लागू?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 16 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

चीन से फैले कोरोना
वायरस की वजह से 2020 कभी नहीं भूलने वाला साल बन गया। 2020 में हर तरफ कोरोना
महामारी का तांडव मचाया था। भारत भी इसके कहर से बच नहीं पाया। देश में कोरोना
वायरस का विकराल रूप देखने को मिला था। आम जनजीवन को इसने बुरी तरह से प्रभावित
किया।

फिर जब साल 2021 आया
तो देश में कोरोना वायरस के केस कम होने लगे। साथ ही साथ वैक्सीन भी लगना शुरू हो
गई, जिसकी वजह से एक नई उम्मीद जगी। ऐसा लगने लगा कि अब हम जल्द ही कोरोना महामारी
को मात देकर पहले की तरफ जिंदगी जीने लगेंगे। लेकिन ये सब हो पाता, उससे पहले ही
कोरोना ने यू-टर्न ले लिया।

एक बार फिर से देश
में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई
राज्यों में कोरोना केस में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अब जब कोरोना
के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है, तो कई जगहों पर दोबारा से पाबंदियां भी लागू
कर दी गई है। कहीं पर लॉकडाउन लगाया गया, तो कहीं पर नाइट कर्फ्यू लागू किया गया।
आइए बताते हैं आपको कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच कहां पर क्या क्या बंद हुआ…
?

महाराष्ट्र में लागू
हुई ये पाबंदियां

सबसे पहले बात करते
हैं महाराष्ट्र की, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अकेले
महाराष्ट्र से अब रोजाना 15 हजार से भी अधिक मामले सामने आने लगे है। तेजी से
बढ़ते केस की वजह से महाराष्ट्र की कई जगहों पर दोबारा से लॉकडाउन लगाया गया। 21
मार्च तक नागपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। जबकि पुणे में 31 मार्च तक नाइट
कर्फ्यू लगाया गया। यहां रात 11 बजे से  6
बजे तक कर्फ्यू लगा है।

इसके अलावा पुणे में
स्कूल, कॉलेड 31 मार्च तक बंद है। साथ में औरंगाबाद में 4 अप्रैल तक रात के 9 बजे
से लेकर सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं ठाणे के 16 हॉटस्पॉट इलाके में 31
मार्च तक लॉकडाउन लागू है।

साथ में यहां सभी
ऑफिस, मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, होटल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही काम
करने की इजाजत है। इसके अलावा अब
यहां सामाजिक,
सांस्कृतिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजन की परमिशन
नहीं है। शादी समारोह में भी मेहमानों की संख्या फिर से 50 कर दी गई। इसके अलावा अंतिम
संस्कार में अब केवल 20 लोगों के ही शामिल होने की इजाजत है। वहीं अब कोरोना
पीड़ितों के हाथ पर स्टांप भी लगाने का फैसला किया गया है।

पंजाब
में बोर्ड परीक्षाएं टली

पंजाब
में भी कोरोना के खतरे की वजह से कई पाबंदियां दोबारा से लागू की गई। बढ़ते केस को
देखते हुए राज्य में फिर से बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की गई। 22 मार्च से होने वाली 12वीं
की परीक्षाएं अब 20 अप्रैल से होगी। वहीं 9 अप्रैल से होने वाली 10वीं की
परीक्षाएं अब 4 मई से होंगी। साथ में राज्य सरकार ने 8 जिलों में रात 11 बजे से
सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया। इसके अलावा पंजाब में इनडोर कार्यक्रम में 100
और आउटडोर कार्यक्रम में 200 लोगों की ही इजाजत होगी।

एमपी
में भी बढ़ रहा कोरोना का खतरा

इसके
अलावा मध्य प्रदेश की भी स्थिति गंभीर होने लगी है। यहां 24 घंटों में 797 नए
मामले सामने आए। इसके चलते भोपाल में धारा 144 लगाई गई। यहां पर रैली, धरना,
प्रदर्शन, जुलूस और समारोह पर पूरी तरह से बैन लगाया गया। इसके अलावा रात साढ़े 10
बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम पर रोक लगाई गई।

बिना दर्शकों के होंगे तीनों टी-20

अहमदाबाद
में नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है।
इस सीरीज के दो मैच खेले जा चुके है, जबकि तीन बाकी है। लेकिन इसी बीच अब बचे हुए
तीन मैचों में दर्शकों की एंट्री फिर से बंद कर दी गई। यानी अब बचे हुए तीनों
टी-20 दर्शकों के बिना ही होंगे। गुजरात में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा।
राज्य में 24 घंटे में 890 मामले दर्ज किए गए। इस खतरे को देखते हुए ही ये फैसला
लिया गया।

वहीं
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना फिर से अपने पैर पसारने लगा है। दिल्ली में बीते कुछ
दिनों से 400 से ज्यादा रोजाना नए केस आने लगे है, जो एक बार फिर से राजधानी में
कोरोना का खतरा बढ़ाने लगे है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds