Controversies List of Rapper Badshah: दुआ लीपा पर कमेंट करना पड़ा भारी, हनी सिंह संग रहा विवाद, जब कंट्रोवर्सी में रहे बादशाह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जून 2025, 05:30 AM Updated: 12 जून 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Controversies List of Rapper Badshah: बॉलीवुड में आए दिन विवाद होते रहते हैं, लेकिन ये विवाद तब ज्यादा गरमा जाते हैं जब कभी दो सबसे जिगरी दोस्त रहे सितारे एक दूसरे के जानी दुश्मन हो जाते हैं। फिर तो बस मौके चाहिए कीचड़ उछालने के लिए। एक ऐसा ही विवाद में फंस गए है बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह। इतना ही नहीं विवादों में फंसने के बाद कभी बादशाह के सबसे करीबी दोस्त रहे हनी सिंह ने भी बादशाह पर चुटकी ली है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बादशाह किसी बड़े विवाद में फंसे हो। इससे पहले भी वो कई विवादों में फंसे है। आपने आज के वीडियो में हम बादशाह के उन विवादों के बारे में बात करेंगे जिसके  कारण बादशाह को होना पड़ा है ट्रोलिंग का शिकार। (Controversies List of Rapper Badshah)

क्या है पूरा मामला

दरअसल बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। बादशाह ने सिंगर और लिरिसिस्ट दुआ लीपा(Dua lipa) को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दुआ लीपा लिख कर हार्ट शेप की इमोजी का इस्तेमाल किया है। बादशाह के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स उनसे सवाल करने लगे हैं कि क्या वो दुआ लीपा के साथ कोई सॉन्ग गा रहे हैं, जिसके जवाब में बादशाह ने कहा कि ‘वो दुआ लीपा के साथ बच्चे पैदा करना चाहेंगे’।

बादशाह इस पोस्ट के कारण ट्रॉल हो गए है, जिसके बाद बादशाह ने सफाई दी कि वो केवल दुआ को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे। किसी के लिए भी ये सम्मानजनक बात है कि कोई पुरुष चाहता है कि कोई महिला उसके बच्चों की मां बने। हालांकि बादशाह की ये सफाई काम नहीं आई और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने बादशाह को ताने कसते हुए केवल ‘वाओ’ लिखा।

और पढ़ोः क्यों फ्लॉप हुए भतीजे Imran Khan? Aamir ने बताई वजह.

ऐसा पहली बार नहीं है जब बादशाह इतनी बुरी तरह से ट्रॉल हुए हो। हम आपको बादशाह से जुड़े 5 विवादों के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसके कारण ट्रॉल हुए हो। (Controversies List of Rapper Badshah)

बाईबिल और चर्च शब्द पर बवाल

दुआ लीपा पर इस तरह की भद्दी टिप्पणी से पहले बादशाह अप्रैल 2025 में भी अपने गाने वेल्वेट फ्लो(velvet flow song) के लिए विवादों में फंस गए थे। इस गाने में इस्तेमाल शब्दों में कई अब्यूजिंग शब्दों के साथ साथ चर्च और बाइबिल जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जिसके कारण ईसाई समुदाय ने बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस गाने को बैन करने और बादशाह को माफी मांगने की मांग को लेकर पंजाब के बटाला में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ और जमकर नारेबाजी की गई। जालंधर कैंट क्रिश्चियन मूवमेंट के धार्मिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने कहा कि पूरा गाना अश्लील शब्दों से भरा हुआ है। ऐसे में घर में चर्च(Church) और पासपोर्ट बाइबल(Bible) जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके वो चर्च और बाइबल की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

जब पेमेंट न करने पर मचा बवाल

साल 2024 में बादशाह के एक सुपरहिट गाने बावला(Bawla) को लेकर भी एक मीडिया कंपनी ने उनपर आरोप लगाया था कि 2021 में रिलीज गाना बाबला के प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन के सारे काम होने के वाबजूद भी बादशाह ने अब तक फुल पेमेंट नहीं की थी। बादशाह पर करनाल कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। बादशाह पर आरोप लगे कि उन्होंने वादा करके भी पेमेंट देना तो दूर बात भी नहीं कर रहे है। (Controversies List of Rapper Badshah)

controversies list of rapper badshah_
Source: Google

सनक गाने में शिव के इस्तेमाल को लेकर ट्रोल

भारत एक ऐसा देश है जहां अगर आप धार्मिक भावनाओं को आहत करेंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे। 2023 में बादशाह सनक(Sanak) नाम का एक गाना लाएं थे। इस गाने में हिंदू देवता महादेव का नाम लिया गया था जिस कारण लोगो ने बादशाह को ट्रॉल कर दिया था। बाद में बादशाह ने इसके लिए माफी मांगी थी और इस गाने से शिव के नाम को हटाने की बात भी कही थी।

और पढ़ोः धड़क 2 के साथ सेंसर बोर्ड ने निकाली दुश्मनी, 16 सीन पर चलाई कैंची.

पागल के लिए खरीदे नकली व्यूज

इतना ही नहीं बादशाह पर 2019 में सुपरहिट पागल सॉन्ग (Pagal song) के लिए नकली व्यू खरीदने के भी आरोप लगे। हालांकि बादशाह ने खुद इस बात को मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक कंपनी को 72 लाख रुपए पे किए थे ताकि उन्हें एक दिन में सबसे ज्यादा व्यू मिलने का रिकॉर्ड बनने का क्रेडिट मिले। बता दे कि पागल सांग के रिलीज के 24 घंटे में ही 75 मिलियन व्यूज हो गए थे। जिसके बाद उनपर फेक व्यू के आरोप लगे थे।

हनी सिंह से भी पुराना विवाद Honey Singh vs Badshah controversy

2015 में हनी सिंह के गाने ब्राउंन रंग(Brown Rang) को लेकर भी बादशाह और हनी सिंह के बीच विवाद हो गया था। दोनो दावा कर रहे थे कि गाना ब्राउन रंग उन दोनो ने लिखा था। इतना ही नहीं 2015 में हनी सिंह के बीमार होने के बाद बादशाह ने हनवी सिंह का मजाक उड़ाया था। जिसका जवाब हनी सिंह ने फिर से वापसी करके खुद को रॉल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कह कर दिया था। हनी सिंह और बादशाह का विवाद आज भी जारी है।

बादशाह आज बॉलीवुड में वल ऑफ द टॉप रैपर है। लेकिन स्टाऱडम के साथ साथ उनका विवादों के साथ भी चोली-दामन का साथ है। जो अक्सर विवादों में फंस ही जाते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds