MP पुलिस की बर्बरता: कांस्टेबल ने 6 साल के मासूम का घोंटा गला, वजह हैरान कर देगी!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 12 मई 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 12 मई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक पुलिसकर्मी की हरकत ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया। लोगों की रक्षा करने वाले कुछ पुलिसकर्मी कई बार भक्षक बन जाते हैं और मासूम लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे कई मामले सुनने और देखने को हमें आए दिन मिलते रहते हैं, जब मासूम लोगों को पुलिस के जुल्म और ज्यादती का शिकार होना पड़ता है। इस बार जो मामला सामने आया वो और हैरान करने वाला है। दतिया में महज एक 6 साल का बच्चा भी ज्यादती का शिकार हुआ। एक मामूली कारण के चलते पुलिसकर्मी ने मासूम बच्चे को मौत के घाट तक उतार दिया।  

कांस्टेबल ने ली मासूम की जान

जी हां, मध्यप्रदेश में एक पुलिस वाले ने महज 6 साल के बच्चे का गला दबाकर उसकी जान ले ली। मालूम हो कि भूख से तड़पता बच्चा एक कांस्टेबल से कुछ खाने के लिए पैसे मांग रहा था, जिससे वो बुरी तरह चिढ़ गया। इस छोटी सी बात के लिए कांस्टेबल ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की तहरीर दतिया जिले से मिली, जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल रवि शर्मा को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी को पुलिस की ड्यूटी से बर्खास्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया। 

लापता हो गया था बच्चा

जानकारी के अनुसार 6 साल का बच्चा 4 मई को लापता हो गया था, बच्चे के लापता होने पर घर वालों ने 5 मई को थाने में अपहरण का केस दर्ज किया था। उसी दिन ग्वालियर क्षेत्र के झांसी शहर में एक लड़के का शव मिला। जिसके बाद बच्चे का शव  मिलान करने पर वही बच्चा निकला।

पैसे मांगने पर चिढ़ गया था कांस्टेबल

मामले को लेकर दतिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी कांस्टेबल दतिया के पंचशील नगर में ड्यूटी पर था, तो लड़का बार-बार पैसे मांगता रहा। इस पर आरोपी कांस्टेबल चिढ़ गया और लड़के को अपनी कार के पास ले गया, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल का कहना है कि वो कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। एसपी ने आगे बताया कि आरोपी ने बाद में शव को अपनी कार के बूट में डाल दिया, ग्वालियर ले गया और सुनसान जगह पर फेंक दिया। आरोपी कांस्टेबल रवि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds