4 लाख रोजगार, 500 में सिलेंडर…Uttarakhand चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए कई वादे, जानिए…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। यूपी समेत 5 राज्यों में इस वक्त चुनाव का माहौल है। उत्तराखंड में भी चुनावों को लेकर सियासत चरम पर है। सभी पार्टियां  जनता को लुभाने और सत्ता हासिल करने के लिए बड़े बड़े वादे कर रही है। 

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसे ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया गया। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में वादे किए हैं कि अगर उनकी सरकार उत्तराखंड में सत्ता में आती है, तो 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। यानी फ्री बिजली के चुनावी वादे अब उत्तराखंड में भी किए जा रहे हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के 5 लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये देने का भी वादा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया। साथ ही कांग्रेस के मेनिफेस्टो में 4 लाख युवाओं को रोजगार देना, स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव हर द्वार तक पहुंचना और गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं करने के वादे किए।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उत्तराखंड में 21 तरह की पेंशन लागू की जाएंगी। पहले साल 100 यूनिट बिजली पहाड़ी राज्य के निवासियों कोम मुफ्त मिलेगी और फिर अगले साल 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 

देहरादून में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन्होंने डबल इंजन की सरकार का वादा किया लेकिन आज स्थिति ये बना दी है कि पेट्रोल डीजल इतना महंगा है कि इनका ही इंजन ठप हो गया है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि भाजपा ने पांच सालों में सिवाए तीन मुख्यमंत्री बदलने के और कोई बदलाव नहीं किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की 70 सीटों एक चरण में ही चुनाव होंगे। 14 फरवरी को उत्तराखंड चुनाव के लिए मतदान किए जाएंगे। 10 मार्च को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने की जंग वैसे तो मुख्य तौर पर कांग्रेस और बीजेपी में ही छिड़ी हुई है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने यहां एंट्री कर चुनावों की लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया। देखना होगा कि इस बार कौन-सी पार्टी उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज हो पाती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds