राहुल गांधी के ऐब्स के दिवाने हुए लोग, बताया भारत का सबसे फिट नेता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 27 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी आये दिन अपनी बयानबाजियों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें लगातार केंद्र सरकार की कुछ नीतियों पर सवाल उठाते देखा जाता है। जिसके कारण वह सत्ताधारी पार्टी के निशाने पर रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनके बाइसेप्स और ऐब्स दिख रहे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी यह तस्वीर शेयर कर उनकी तारीफ की है। लोग उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें भारत का सबसे फिट नेता भी बता रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने की तारीफ

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद राजीव शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, इस तस्वीर को गौर से देखिए, राहुल (Rahul Gandhi) के भी ऐब्स हैं। यह उनके समुद्र में तैराकी के बाद की तस्वीरे हैं। वहीं, पूर्व बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह ने तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, एक बॉक्सर के ऐब्स, लोगों का एक निडर और युवा नेता, राहुल गांधी।

राहुल गांधी के ऐब्स के दिवाने हुए लोग, बताया भारत का सबसे फिट नेता — NEDRICK NEWS

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर उस वक्त ही है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों के साथ पानी में उतर गए थे। बताया जा रहा है कि समुद्र से निकलने के बाद वो किनारे पर गीले कपड़े बदल रहे थे उसी दौरान उनकी यह तस्वीर ली गई जिसमें उनके बाइसेप्स और ऐब्स नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने नीली टीशर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है। वह मछुआरों के जीवन और उनकी चुनौतियों को जानने के लिए समुद्र में गए थे।

राहुल गांधी के ऐब्स के दिवाने हुए लोग, बताया भारत का सबसे फिट नेता — NEDRICK NEWS

केरल में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

बता दें, देश के 5 प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं। जिनमें से केरल भी एक हैं। 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में 6 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का केरल दौरा भी आगामी चुनावों को लेकर था।

इस दौरे में उन्होंने कुछ जनसभाओं को संबोधित किया और नए कृषि कानूनों समेत केंद्र सरकार की कई नीतियों पर सवाल उठाए। केरल विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds