One Chip Challenge…ये चैलेंज बच्चों के लिए बन रहा मुसीबत, अस्पताल में जाने तक की आ रही नौबत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया पर जो भी चीज ट्रेंड (Social Media Trend) में होती है, उसके अक्सर ही बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। ऐसा ही एक चैलेंज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन ये चैलेंज कुछ लोगों पर काफी भारी पड़ रहा है। इस चैलेंज का नाम है वन चिप चैलेंज (One Chip Challenge)। खासतौर पर बच्चे इस चैलेंज को फॉलो करते नजर आ रहे है, लेकिन ये उनके लिए मुसीबत की वजह भी बन रहा है। क्योंकि इस चैलेंज के चलते कुछ बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने तक की खबर भी आई है। 

इस One Chip Challenge में दरअसल एक मसालेदार चिप्स को खाना होता है और वो भी बिना पानी पिए। इस चिप्स में काफी मिर्च होती है, जिसे खाना बच्चों के लिए मुश्किल होता है। यही वजह है कि बच्चों को अस्पताल में एडमिट करने की नौबत तक आ रही है। 

कैलिफ़ोर्निया स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि वहां के हाई स्कूल के कम से कम 3 छात्रों को वायरल वन चिप चैलेंज ट्रेंड में हिस्सा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलू की चिप्स खाने के बाद बीमार छात्रों में से कुछ सैक्रामेंटो के पास लोदी हाई स्कूल के थे। मसालेदार चिप्स खाने के बाद इन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।

स्कूल के प्रिंसिपल एडम ऑरबैक ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले हर एक छात्र को एक समान समस्या का सामना करना पड़ा है। इस मसालेदार चिप्स को खाने के बाद कई छात्रों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत बताई। कुछ छात्रों को उल्टी की शिकायत भी हुई। प्रिंसिपल ने चेतावनी दी है कि मसालेदार चिप्स ले जाने वाले किसी भी छात्र को घर भेज दिया जाएगा। इसके बारे में माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है। 

वन चिप्स चैलेंज Paqui ब्रांड ने बनाया है। हैशटैग #onechipchallenge को टिकटॉक पर अब तक 475.5 मिलयन बार देखा जा चुका है। ब्रांड की वेबसाइट की मानें तो आलू चिप्स में कैरोलिना रीपर और स्कॉर्पियन काली मिर्च डाली गई। तीखी काली मिर्च से बने पोटैटो चिप्स खाने को लेकर चैंलेंज किया गया था। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कई बच्चों ने इस चैलेंज में हिस्सा लिया और वो इन मसालेदार चिप्स को खाने की वजह से बीमार पड़ गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds