अभी 15 फरवरी तक घर पर ही काम कर सकेंगे ये कर्मचारी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोमवार को केंद्र सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम यानी वर्क फ्राम होम करने व्यवस्था की अवधि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया। अवर सचिव स्तर (Under Secretary) से नीचे के 50 फीसदी अभी 15 फरवरी तक अपने घर से ही काम कर सकेंगे। इसको लेकर कार्मिक मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया। 

जारी आदेश में कार्मिक मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दिव्यांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में आने से छूट अभी जारी रहेगी। इससे पहले कार्मिक मंत्रालय ने 3 जनवरी को जारी किया था जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी तक अवर सचिव के स्तर से नीचे के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की इजाजत दी गई थी। अब सोमवार को एक दूसरा आदेश जारी करते हुए सरकार ने व्यवस्था को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया। 

आदेश में ये भी कहा गया कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग समय-सारणी के हिसाब से दफ्तर आना होगा, जिससे कार्यालय में अधिक संख्या में लोग इकट्ठे ना हो। केंद्र सरकार के अधिकारियों और स्टाफ के लिए सुबह 9 से शाम 5.30 और सुबह 10 से शाम 6.30 बजे का समय निर्धारित किया गया। 

केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी आदेश में मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में रहने वाले सभी अधिकारियों और कर्मिचारियों को भी तब तक कार्यालय आने से छूट रहेगी, जब तक वो क्षेत्र निषिद्ध बने रहते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds