Punjab Vs Bihar Flood: पंजाब में बाढ़ पर छाती पीटने वाले स्टार्स बिहार में आई भयंकर बाढ़ पर चुप क्यों हैं?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 सितम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 10 सितम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Punjab Vs Bihar Flood: पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आई बारिश नाम की तबाही ने धरातल पर बसे पंजाब को पूरी तरह से बाढ़ के पानी के आगोश में धकेल दिया है। 2025 में ब्यास नदी में 11.70 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा गया, रही सही कसर पहाड़ो पर हुई बारिश ने पूरी कर दी। नतीजा ये हुई कि पंजाब के मैदानी इलाकों में मौजूद अब तक 1902 गांव पूरी तरह से डूब गए है। लगभग 51 लोगों की जान जा चुकी है, 15 जिलों में 3.87 लाख लोग बेघर हो गए तो वहीं 1.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बाढ़ के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो गई।  बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दिन रात एक करके बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का कार्य कर रही है, लेकिन आपदा की इस घड़ी में सबसे ज्यादा तारीफ के कोई काबिल है तो वो है पंजाब की बहादुर जनता, और वो सभी लोग जो पंजाब की आपदा में उनके साथ खड़े रहे।

फिल्म हस्तियां कर रही मदद Punjab Flood updates

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे है जिन्होंने खुल कर बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री भिजवाई, इतना ही नहीं पंजाब की जनता खुद आगे बढ़ कर मदद के लिए आगे आई। एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ(diljit dosanjh) ने 10 गावों को गोद ले लिया, तो वहीं शहनाज गिल(Shahnaz gill) और गायक सतिंदर सरताज के फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट बांट रही है। तो वहीं एमी विर्क(ammy virk) ने 200 परिवारों को गोद लिया है। शाहरूख खान(Shahrukh khan), आलिया भट्ट(Aaliya Bhatt), विकी कौशल(vicky kaushal) जैसे सितारों ने खुल कर बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी संवेदनाये व्यक्त की, लेकिन एक सवाल है जो अभी भी उठना बाकि है, और वो ये है कि पंजाब में आई बाढ़ को वैश्विक स्तर पर मुद्दा बनाया गया, राहत के लिए दिन रात काम भी किया जा रहा है, छोटे स्तर से लेकर सेलीब्रिटी तक बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आ रहे है।

और पढ़ेः 1902 गांव पानी में, 4 लाख लोग बेहाल, 23 जिले चपेट में और 43 मौतें… नंगल-आनंदपुर साहिब में भी अलर्ट. 

लेकिन सवाल ये है कि जब हर साल बिहार बाढ़ की चपेट में आता है, पूरा का पूरा गांव खत्म हो जाता है, और ये सिलसिला हर साल का है, तो फिर आखिर कोई भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए खुल कर आगे क्यों नहीं आता है। मदद करना तो छोड़िए खुद मैनस्ट्रीम मीडिया भी बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बारे में चर्चा तक नही करती है। लेकिन ये भेदभाव क्यों है। क्यों जिस तरह से पंजाब के लिए सेलीब्रटिज हाहाकार मचा रहे है, वो बिहार के लिए क्यों नहीं मचाते..यहां तक कि जो भोजपुरी फिल्मों के कलाकार है, वो तक कोई टीका टिप्पणी करने से बचते है।

बिहार में हर साल बाढ़ से तबाही Bihar Flood updates

बिहार में मौजूदा स्थिति की बात की जाये तो इस वक्त गंगा, कोसी, बारांडी और कारी कोसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिहार में इस वक्त बक्सर-पटना, बड़हिया, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव में हाइ अलर्ट जारी कर दिया है।बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए वैश्विक स्तर पर बात भी नहीं होती है, क्योंकि ये शायद हर साल होने वाली आपदा जैसी है। लेकिन बाढ़ आने के बाद जनजीवन तो बिहार के लोगों का भी प्रभावित होता है। फिर सरकार की तरफ से उन लोगों की राहत के लिए क्यों कोई सामने नहीं आता। जो सेलिब्रिटी आज पंजाब के लिए खड़े नजर आ रहे है वो बिहार के बुरे समय में मूक दर्शक बन कर क्यों बैठ जाते है। और सबसे बड़ी बात, बिहार और पूर्वांचल को अपना घर और वहां की जनता को अपना परिवार कहने वाले भोजपुरी सेलिब्रिटी भी आगे बढ़ कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने क्यों नहीं आते। क्या अश्लील गानें बनाने और फिल्मों में अश्लील जुबान का इस्तेमाल करके बिहार को बदनाम करने की ही जिम्मेदारी है उन पर, लेकिन जिस जनता के कारण वो आज इतने बड़े सेलीब्रिटी बन बैठे है, उनके बारे में बात तक नहीं होती।

और पढ़ेः पंजाब की बाढ़ त्रासदी में मदद को आगे आए अक्षय, हरभजन और दिलजीत. 

पूरा गांव बह गया नदी के साथ

बिहार में बाढ़ की स्थिति इतनी खराब है कि पूरा का पूरा जवइनियां गांव मिट्टी के कटाव के कारण नदी के साथ बह गया। हजारों लोग बेघर हो गए। लेकिन उनकी चीख पुकार सुनने वाला कोई क्यों नहीं है। उनके लिए राहत का ऐलान कोई सेलिब्रिटी क्यों नहीं करता है, जबकि बिहार भी तो भारत का हिस्सा है, फिर दो राज्यों को लेकर इतना ज्यादा भेदभाव क्यों है। ये सबसे बड़ा सवाल है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds