8 हार के बाद भी क्या प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है Mumbai Indians? जानिए कितने है चांस?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 25 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल (IPL) 2022 किसी बुरे सपने की तरह जा रहा है। 5 बार की चैंपियन रही टीम IPL 15 में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। रोहित की कैंप्टेंसी वाली MI 8 मुकाबलों में से अब तक एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाए। सभी मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसे IPL के किसी सीजन में अपने शुरुआती 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 

लखनऊ से भी हारीं मुंबई

बीते दिन रविवार को मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला, जिसमें टीम को एक बार फिर हार मिलीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 168 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे मुंबई इंडियंस चेस करने में कामयाब नहीं हो पाई और आठवां मुकाबला भी टीम ने गंवा दिया। 

लगातार हार के बाद अब मुंबई इंडियंस IPL 2022 से बाहर हो ही चुकी है। टूर्नामेंट में अब टीम को 6 ही मैच खेलने हैं और अगर सब मुकाबले जीत भी गई, तो भी प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल है। हालांकि मुंबई इंडियंस के फैंस अभी भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फैंस अभी से टीम के क्वालिफाई करने के लिए कैलकुशन करना शुरू कर चुके हैं। क्या सही में मुंबई इंडियंस के अभी भी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के कोई चांस हैं? 

नेट रनरेट बेहद खराब

बात मुंबई के बाकी बचे मैच की करें टीम ने 8 मुकाबलों में से एक भी जीत दर्ज नहीं की। लगातार हार के बाद टीम का नेट रनरेट भी काफी खराब है। -1.000 नेट रनरेट के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। टीम को 6 मैच और खेलने हैं। टीम ने सभी जीत भी लिए तो भी उसके पास 12 प्वाइंट ही होंगे।

प्लेऑफ की रेस से MI लगभग बाहर

12 प्वाइंट के साथ मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में बहुत ही ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 14 प्वाइंट की तो जरूरत होती ही है। 14 प्वाइंट के बाद भी कई टीमों में क्वालिफाई करने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे में जिस टीम का नेट रनरेट बेहतर होता है, वो प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं। इसलिए ये कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से अब पूरी तरह बाहर हैं। 

मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल 2022 में जिस टीम का हाल बेहद खराब है, वो चेन्नई सुपर किंग्स की हैं। चेन्नई ने 7 मुकाबलों में से अब तक केवल 2 में ही जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ टीम 9वें नंबर पर हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। अभी CSK अपने बाकी बचे मैच जीतती है, तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds