BSNL ने लॉन्च किया Monthly Prepaid Plan, इतने रूपये में मिलेगा Unlimited कॉलिंग के साथ 2GB डाटा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 01 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

BSNL यानी की भारत संचार निगम लिमिटेड ने दो प्लान लॉन्च किए है। जो की मासिक प्री-पेड प्लान है। इनमें से एक प्लान सिर्फ 288 रूपये से शुरु होता है। इस प्लान के साथ हर दिन 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। BSNL का दूसरा प्लान 239 रुपये का है, जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 10 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। BSNL का ये 288 और 239 वाले प्लान 1 जुलाई से शुरु हो जाएंगे।

BSNL ने किया Prepaid Plan लॉन्च

BSNL के इस सबसे सस्ते प्लान के बारे में टेलीकॉम ने जानकारी दी है। इसके साथ ही BSNL के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इन दोनों प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इसमें सबसे एक्साइटेड बात ये है कि 228 रुपये वाले प्लान के साथ Arena मोबाइल गेमिंग का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन दोनों प्लान की वैधता एक महीने तक की होगी।

Vi भी देता है सस्ते प्लान

Vodafone Idea के पास भी ऐसे प्लान हैं। Vi के 239 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान में भी मासिक वैधता मिलती है। इन दोनों प्लान में रोज 1 जीबी और 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 239 रुपये वाले प्लान की वेलिडिटी 24 दिनों की है और 239 रुपये वाले की वेलिडिटी 21 दिनों की है। 

Airtel के पास भी है ऐसे प्लान मौजूद

Airtel के पास भी 239 रुपये का प्री-पेड प्लान है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा और 24 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। Jio के पास 222 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। Jio में एक प्लान 222 रुपये का भी है जिसमें रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वेलिडिटी मिलती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds