धर्मेंद्र-हेमा से लेकर माधुरी दीक्षित तक….बॉलीवुड के ये सितारे कर चुके हैं सीक्रेट वेडिंग, कुछ ने तो बेहद चौंकाया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 23 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के बद्री यानी वरुण धवन अपनी दुल्हनिया नताशा दलाल के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। 24 जनवरी यानी रविवार को दोनों की शादी मुंबई के अलीबाग में होगी। इस समय दोनों की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। वैसे तो वरुण-नताशा की शादी की तैयारियां की रस्में पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इसकी तस्वीरें अब तक सामने नहीं आई। वरुण-नताशा केवल कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच ही ये शादी कर रहे हैं।

वैसे तो दोनों की शादी के वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट समेत कई खुलासे पहले ही किए जा चुके हैं। लेकिन दोनों परिवारों ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। वैसे तो बॉलीवुड के कई सितारे अपनी वेडिंग को सीक्रेट ही रख चुके हैं और शादी होने के बाद फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हैं। लेकिन इसमें से कुछ सीक्रेट वेडिंग ऐसी भी थी, जिसने लोगों को चौंकाया। आइए आज बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही सीक्रेट वेडिंग के बारे में बात आपको बताते हैं…

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

सबसे पहले बात करते हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की। धर्मेंद्र शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और इसके बाद खंडाला में गुपचुप शादी कर ली। 21 अगस्त 1979 को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी की थीं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूला था क्योंकि उनकी पहली पत्नी से तलाक देने से मना कर दिया था।

विराट-अनुष्का

वैसे तो विराट और अनुष्का की डेटिंग की खबरें किसी ने छिपी नहीं। दोनों के कभी अफेयर तो कभी ब्रेकअप की खबरें आती रहती थीं। लेकिन इस बीच 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधकर विराट-अनुष्का ने लोगों को चौंकाया था।

सैफ अली खान-अमृता सिंह

इस लिस्ट में एक नाम सैफ अली खान का भी है। 12 साल बड़ी अमृता सिंह से सैफ ने सीक्रेट वेडिंग की थीं। दरअसल, सैफ के पैरेंट्स इन रिश्ते के लिए राजी थे। 1991 में दोनों ने गुपचुप शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की।

श्रीदेवी-बोनी कपूर

मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी बोनी कपूर से सीक्रेट वेडिंग की थीं। बोनी भी पहले से ही शादीशुदा थे। शादी के बाद बोनी ने पहली पत्नी को तलाक दिया।

उर्मिला मांतोडकर

3 मार्च 2016 को उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी बिजेनसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की थीं। दोनों की ये वेडिंग भी सीक्रेट थीं। शादी के बाद उन्होनें खुद एक बयान जारी कर फैंस को बताया था। शादी के केवल खास दोस्त और परिवार से जुड़े लोग ही शामिल हुए थे।

संजय दत्त-मान्यता

संजय दत्त का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। मान्यता दत्त को संजय ने दो साल तक डेट किया था और इसके बाद 2008 में गुपचुप शादी कर ली। ये संजय दत्ती की तीसरी शादी थीं। संजय दत्त ने अपनी इस शादी को लंबे वक्त तक छिपाकर भी रखा था।

प्रीति जिंटा

10 साल छोटे जीन गुडएनफ से प्रीति जिंटा ने 2016 फरवरी में शादी कर ली थी। दोनों की ये शादी लॉस एंजिल्स में हुई थीं। प्रीति जिंटा की ये शादी सीक्रेट थीं।

गोविंदा-सुनीता

इस लिस्ट में गोविंदा का नाम भी शामिल हैं। 1987 में गोविंदा ने सुनीता से शादी की थीं। उस दौरान उन्होनें अपनी शादी को बात को 4 सालों तक छिपाकर भी रखा था।

रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा

लंबे वक्त तक एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को डेट किया और इसके बाद 2014 में दोनों ने इटली में निजी तरीके से शादी कर ली। आदित्य और रानी की शादी में केवल 20 ही लोग शामिल हुए थे।

जॉन अब्रॉहम-प्रिया रुंचल

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। उस दौरान ऐसा ही लग रहा था कि ये दोनों एक दूसरे से शादी करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और जॉन-बिपाशा का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अचानक जॉन ने प्रिया रुंचल से शादी कर हर किसी को चौंका दिया।

माधुरी दीक्षित

‘धक धक गर्ल’ माधुरी ने भी गुपचुप तरीके से ही शादी की। 1999 में माधुरी अमेरिका के लॉस एंजिल्स में डॉक्टर श्रीराम नेने की जीवनसाथी बन गई।

नेहा धूपिया-अंगद बेदी

लिस्ट में एक नाम नेहा धूपिया का है। नेहा ने मई 2018 में अंगद बेदी से एक गुरुद्वारे में शादी की थीं। दोनों की वेडिंग सीक्रेट थीं।

जूही चावला-जय मेहता

एक्ट्रेस जूही चावला ने भी सीक्रेट वेडिंग की थीं। 1995 में जूही ने जय मेहता के साथ शादी की खबरों पर काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि उन्होनें अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा तब की जब वो मां बनने वाली थीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds