इन बड़े Bollywood Actors का शादी के बाद भी चला अफेयर, फिर यूं बचाई अपनी मैरिड लाइफ!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म इंडस्ट्री में लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आती ही रहती है। कई सितारों की जोड़ियों तो फैंस के लिए आइडियल होती है लेकिन कई सालों तक एक साथ शादी में रहने के बाद भी अचानक वो तलाक ले लेते है। हालांकि कई ऐसे भी स्टार हैं, जिनका शादी के बाद भी अफेयर चला था, लेकिन उन सितारों ने अपने प्यार को अपनी जिंदगी में जगह देने के बजाए अपनी शादी को बचाया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका शादी के बाद भी रहा था अफेयर.. लेकिन नहीं टूटने दी अपनी शादी।

शाहरूख खान

हमारी लिस्ट में पहला नाम है इंटस्ट्री के किंग खान शाहरूख खान का। शाहरूख खान ने अपनी लेडी लव गौरी खान से 1991 में ही शादी की थी। दोनो कपल के दो बच्चे भी हैं। शाहरूख हमेशा से अपनी वाइफ और फैमिली के डेडीकेटेड माने जाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते है कि फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान शाहरूख और प्रियंका चोपड़ा के बीच करीबियां बढ़ने की खबरें सामने आई थी। हालांकि कभी भी शाहरूख ने इस पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन एक बार एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से उनके एक्स लवर के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने एक जैकेट दिखाई थी जो कि शाहरूख की थी। जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि दोनो के बीच शायद अफेयर शुरु हो गया था।

अजय देवगन

इस लिस्ट में सेकेंड नंबर पर है अजय देवगन- अजय देवगन ने भी अभिनेत्री कजोल से 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन इन दोनों की शादी में कई बार दिक्कतें आई, मगर फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुम्बई की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और कंगना रनौत के करीब आने की खबरें काफी सुर्खियों में थी। कहा जाता है कि कंगना अजय देवगन को लेकर काफी सीरियस थी, लेकिन अजय देवगन ने काजोल से अलग होने से इंकार कर दिया, जिसके कारण कंगना और अजय को अलग होना पड़ा।

अक्षय कुमार

तीसरे नंबर पर है खिलाड़ी अक्षय कुमार- अक्षय कुमार ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी, लेकिन अपनी शादी से पहले अक्षय कुमार काफी दिलफेक किस्म के व्यक्ति थे। उनके रविना टंडन, शिल्पा शेट्टी समेत कई एक्ट्रेस से अफेयर की भी खबरें आई थी, लेकिन अपनी शादी के बाद भी उनकी आदत नहीं बदली और खबरें आई कि उनका प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर शुरू हो गया था, जिसकी खबर ट्विंकल को लग गई थी और ट्विंकल ने दोनों को सेट पर रंगे हाथ पकड़ लिया था। ट्विंकल ने अक्षय से तलाक लेने की बात की तो अक्षय ने फिर से ऐसा ना करने की कसम खाई। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय से वादा लिया कि वो फिर से प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे और न ही कोई कॉन्ट्रैक्ट रखेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा

चौथे नंबर पर है शत्रुध्न सिन्हा- कहा जाता है कि अभिनेत्री रीना रॉय और शत्रुध्न सिन्हा के बीच काफी मजबूत रिश्ता था। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे, लेकिन एक बार जब 1980 में रीना रॉय एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में लंदन गई थी तो अचानक शत्रुध्न सिन्हा ने गुपचुप तरीके से पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी। हालांकि रीना रॉय ने आने के बाद जब इस धोखे की वजह पूछी तो शत्रुघ्न सिंहा ने रीना रॉय को यकीन दिलाया कि वो अभी भी रीना रॉय से ही प्यार करते हैं। दोनों का रिश्ता जारी रहा था, मगर ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। पूनम सिन्हा ने कई बार शत्रुध्न सिन्हा को रंगे हाथों पकड़ा था, और अपनी शादी बचाने के लिए शत्रुध्न सिन्हा ने रीना रॉय से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।

अमिताभ बच्चन

पांचवें नंबर पर है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन- अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे गली गली में होते थे, लेकिन अमिताभ पहले से ही शादीशुदा थे। अमिताभ और रेखा को करीब आता देखकर जया बच्चन ने एक बड़ा कदम उठाया। एक बार अमिताभ शूट के सिलसिले में बाहर गए थे, तब जया बच्चन ने रेखा को घर खाने पर बुलाया और जब वो जाने लगी तो जया बच्चन ने रेखा को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अमित से दूर रहे, क्योंकि चाहे कुछ भी हो जाएं, वो कभी भी अमिताभ को नहीं छोड़ेगी। अमिताभ को जब जया बच्चन के इस कदम के बारे में पता चला तो अमिताभ ने खुद ही रेखा से दूरी बना ली थी और अपनी शादी को बचाना जरूरी समझा।

ये वो सितारे है, जिन्होंने अपनी शादी को तोड़ने के बजाए अपने प्यार को बीच में ही छोड़ना बेहतर समझा था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds