22 साल बाद दूल्हा बनेंगे Farhan Akhtar, शिबानी संग रचाएंगें शादी, जानिए इनकी वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 18 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी को लेकर धूम मचती हुई दिखने वाली है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। फरहान-शिबानी काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों ने अपने इस प्यार के रिश्ते में एक कदम और आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है। 

फरहान-शिबानी 19 फरवरी को खंडाला में शादी करेंगे। दोनों की शादी के लिए प्री वेडिंग फंक्शन्स की भी शुरूआत हो चुकी है। 17 फरवरी को फरहान और शिबानी का मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें उनको परिवार के कुछ लोग और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन फरहान के मुंबई वाले घर पर हुआ, जिसमें शबाना आजमी, अनुषा दांडेकर, रिया चक्रवर्ती और अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स स्पॉट किए गए। वहीं इससे पहले फरहान की बैचेलर पार्टी की भी फोटोज सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों का इनके संगीत सेरेमनी की रस्म होगी। 

22 साल बाद दूल्हा बनेंगे Farhan Akhtar, शिबानी संग रचाएंगें शादी, जानिए इनकी वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स... — NEDRICK NEWS

इसके साथ ही फरहान-शिबानी की वेडिंग को लेकर भी कई डिटेल्स सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी का फंक्शन खंडाला के आलीशान फार्महाउस में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान-शिबानी ने शादी में आने वाले अपने गेस्ट के लिए खंडाला और उसके आसपास के सभी बंगलों को बुक कर लिया है। जहां  मेहमानों की हर Facility का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शादी के लिए फरहान के खंडाला वाले फार्महाउस को अच्छे से सजाया जा रहा है। फार्महाउस तक जाने वाली रोड को भी फूलों और लाइट्स से सजाया गया है। 

22 साल बाद दूल्हा बनेंगे Farhan Akhtar, शिबानी संग रचाएंगें शादी, जानिए इनकी वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स... — NEDRICK NEWS

शादी में आने वाले गेस्ट लिस्ट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फरहान और शिबानी दोनों ही अपनी वेडिंग को प्राइवेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान-शिबानी की शादी में 50 से 60 गेस्ट शामिल हो सकते हैं। गेस्ट लिस्ट में मेयांग चांग, ​गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल है। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि फरहान ने अपनी वेडिंग के लिए शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को भी इनवाइट किया है। ये दोनों फरहान के करीबी दोस्त हैं। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं कि शाहरुख-ऋतिक शादी में शिरकत करेंगे या नहीं।

22 साल बाद दूल्हा बनेंगे Farhan Akhtar, शिबानी संग रचाएंगें शादी, जानिए इनकी वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स... — NEDRICK NEWS

वहीं रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी वेडिंग में गेस्ट के लिए स्पेशल ड्रेस कोड भी रखा है। दरअसल, दोनों अपनी शादी को काफी सिंपल रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने गेस्ट को सिंपल कपड़ों में ही आने को कहा है। उन्होंने मेहमानों से पेस्टल और सफेद जैसे हल्के रंग के कपड़े पहनने को कहा है। कपल चाहता है कि उनकी शादी में ज्यादा शोर-शराबा भी न हो।

22 साल बाद दूल्हा बनेंगे Farhan Akhtar, शिबानी संग रचाएंगें शादी, जानिए इनकी वेडिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स... — NEDRICK NEWS

शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधूना भबानी से शादी की थी। हालांकि 16 सालों के बाद दोनों की राहें अलग हो गई और फरहान ने अधूना के साथ तलाक ले लिया। इसके कुछ समय बाद फरहान और शिबानी के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं। फरहान और शिबानी एक दूसरे के करीब आए और एक साथ लिव इन में भी रहने लगे थे। अब 22 सालों के बाद फरहान शिबानी के साथ अपनी लाइफ में नई शुरूआत करने जा रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds