आदित्य पंचोली के ये कर्मकांड नहीं जानते होंगे आप, ‘गर्लफ्रेंड’ ने लगाए थे नौकरानी से रेप के आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 14 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आदित्य पंचोली ने अपने पूरे बॉलीवुड में करियर में जितनी हिट फिल्में नहीं दी…उससे ज्यादा एक्ट्रेसेस के साथ उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही..कभी उन पर रेप का आरोप लगा तो कभी गर्लफ्रेंड को पीटने का…शादीशुदा होने के बाद भी उस समय में इंडस्ट्री की  तमाम दिग्गज एक्ट्रेसेस के साथ इनके नाम जुड़े…चाहे वो कंगना रनौत हों, पूजा बेदी हों या फिर उनके घर की नौकरानी! आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उस किस्से के बारे में बताएंगा जब आदित्य पंचोली के प्यार में पागल पूजा बेदी ने एक्टर पर नौकरानी से रेप के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया था.

और पढ़ें: शक्ति कपूर को जमकर पीटा, बाल काट दिए और स्विमिंग पुल में फेंक दिया, मिथुन की ये कंट्रोवर्सी आप जानते हैं कि नहीं ?

यहां जानिए पूरी कहानी

दरअसल, पूजा बेदी 90 के दशक की काफी स्ट्रॉन्ग किरदार वाली बोल्ड एक्ट्रेस थीं, जो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती थीं..वहीं, दूसरी ओर 1986 में फिल्म कलंक का टीका के दौरान आदित्य पंचोली की मुलाकात जरीना वहाब से हुई और इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया..उसी साल इस कपल ने शादी भी कर ली. हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और शादी टूटने तक की नौबत आ गई थी..इसी दौरान आदित्य पंचोली एक्ट्रेस पूजा बेदी के करीब आए और इंडस्ट्री में इन दोनों के अफेयर की खबरें जंगल में लगी आज की तरह फैल गई.  

शादी शुदा जिंदगी में चल रही परेशानी के कारण आदित्य पंचोली और जरीना वहाब अलग अलग रहने लगे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान आदित्य पंचोली और पूजा बेदी लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे. दोनों एकदूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताने लगे थे..पूजा बेदी ने तो आदित्य पंचोली के साथ शादी तक के सपने देखने लगी थीं. आदित्य को लेकर वो काफी सीरियस थीं लेकिन इनका रिलेशन ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया.

नाबालिग नौकरानी से रेप का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस दौरान पूजा और आदित्य साथ रह रहे थे, उसी दौरान एक्टर का संबंध किसी दूसरी लड़की से भी था. हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि पूजा बेदी के घर में काम करने वाली 14 साल की नाबालिग नौकरानी थी. जब यह बात पूजा को पता चली तो वह अंदर से टूट गईं और उन्होंने आदित्य को घर से बाहर निकाल दिया. फिर, दोनों का ब्रेकअप हो गया.

इसके बाद पूजा ने आदित्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. शिकायत में पूजा ने आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली ने नौकरानी को यह कहकर यौन शोषण किया था कि वह उसे एक्टिंग क्लास के लिए रोशन तरनेजा के पास भेजेंगे और वहां पैसे भी देंगे..बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये बात काफी तेजी से फैल गई..हालांकि, पूजा बेदी के लिए ये सब कुछ सहन कर पाना काफी मुश्किल था. इतना कुछ होने के बाद पूजा बेदी काफी परेशान रहने लगी थीं. हालांकि, उन्होंने खुद को समझाया और आगे बढ़ीं.

कंगना रनौत ने लगाए थे मारपीट के आरोप

वहीं, कुछ ही समय बाद आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत को डेट करना शुरु कर दिया था..उस समय कंगना इंडस्ट्री में नई नई आईं थी और पंचोली से करीब 27 साल की छोटी थीं..इसके बावजूद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चलती रही. कई जगह दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया. हालांकि, रिश्ते में रहते हुए कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट के आरोप लगाए और हमेशा के लिए उनसे रिश्ता तोड़ लिया..इसके बाद भी कई एक्ट्रेसेस के साथ पंचोली के अफेयर की खबरें सामने आई है…फिलहाल आदित्य पंचोली अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ ही हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

और पढ़ें: इस ‘क्यूट’ एक्टर के पीछे पागल था पूरा बॉलीवुड, अब काम के पड़े हैं लाले

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds