दर्दनाक हादसे में BJP विधायक के बेटे समेत 7 की मौत, कार के पुल से नीचे गिरने की वजह से हुई एक्सीडेंट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वर्धा (Wardha Accident) में एक कार के पुल से नीचे गिरने के चलते दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस एक्सीडेंट में 7 मेडिकल छात्रों (7 Medical Student killed in accident) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जो कार हादसे का शिकार हुई, उसमें BJP के एक विधायक (BJP MLA) का बेटा भी सवार था। उसकी मौत भी इस एक्सीडेंट हुई है। 

वर्धा के सेलसुरा के पास ये हादसा हुआ। सभी छात्र सावंगी के मेडिकल कॉलेज से थे, जो देवली से वर्धा जा रहे थे। इस दौरान ही कार तेज रफ्तार से रेलिंग से टकरा गई और फिर वो पुल से नीचे गिर गई। 

एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। इस दौरान कार ने अपना नियंत्रण खो दिया था और सेलसुरा के पास नदी पर बने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी 40 फुट से नीचे गिर गई। मरने वालों में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक विजय रहांगडाले (BJP MLA Vijay Rahangdale) का बेटा अविष्कार (Avishkar Rahangdale)भी शामिल है। सभी की उम्र 25 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है। इस एक्सीडेंट की वजह क्या रही, फिलहाल पुलिस इसकी जांच-पड़ताल करने में जुटी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds