‘जहां भी कांग्रेस को जीत मिली वहां बीजेपी ने सरकार बनाई…’पुडुचेरी हाथ से जाने पर मचा बवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 23 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कई राज्यों में चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी सरकार बचाने में असफल रही है। हाल ही में पुडुचेरी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

पुडुचेरी में कांग्रेस विधायक और कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाले कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई और नतीजतन नारायणसामी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया। 

पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर गए थे। उनके इस दौरे के कुछ ही दिनों बाद पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। जिसे लेकर बीजेपी नेता और अन्य पार्टियों ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे हैं।

AAP ने कसा तंज

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार धराशायी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया, ‘साबित करें कि कांग्रेस को वोट देने का अर्थ भाजपा को वोट देना है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में विजयी रही लेकिन अब वहां भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने पुडुचेरी जीता, लेकिन अब भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की लेकिन अब कर्नाटक में भाजपा का शासन है। कांग्रेस ने गोवा जीता लेकिन भाजपा गोवा में शासन कर रही है।’

बीजेपी नेताओं ने बोला जोरदार हमला

दूसरी ओर बीजेपी के नेताओं ने पुडुचेरी में मचे उथल-पुथल को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़कर व्यंग्य किया। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा का ‘अच्छा असर’ हुआ।

पुडुचेरी में सत्ता खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों में रह गई है। महाराष्ट्र और झारखंड में मामूली अस्तित्व है। अब से कुछ साल बाद, कांग्रेस केवल इतिहास की किताबों में ही मौजूद रहेगी।‘

बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि राहुल गांधी पूरे देश में और अब पुडुचेरी में भी कांग्रेस को ‘बर्बाद करने’ का काम प्रभावी ढंग से कर रहे हैं। 

साथ ही इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी के चमत्कार ने फिर से काम किया है! पुडुचेरी खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों- पंजाब, राजस्थान और छतीसगढ़ में सिकुड़ गई है।‘

इन राज्यों में सरकार नहीं बचा पाई कांग्रेस

बता दें, देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्ण सरकार अब देश के सिर्फ तीन राज्यों में बची है। जो राजस्थान, पंजाब और छतीसगढ़ हैं। जबकि झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार में शामिल है। इससे पहले कर्नाटक, गोवा, मध्यप्रदेश, में भी कांग्रेस का यहीं हश्र हुआ था। 

मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद सरकार 5 सालों तक नहीं चल सकी और अंदरुनी कलह की वजह से एक साथ लगभग 2 दर्जन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। जिससे सरकार अल्पमत में आ गई और कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था। मौजूदा समय में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी शासन कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds