'लातों-घूसों-चप्पलों से मारो, बस गोली मत मारना…', BJP प्रत्याशी के बिगड़े बोल, सपा ने की शिकायत

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान शुरू होने में अब कम ही दिन बचे हुए हुए। ऐसे में सभी पार्टियां इस वक्त कोई कसर नहीं छोड़ती नजर आ रही है। सभी नेता इस वक्त खासतौर पर यूपी में काफी ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला भी जारी है। 

कानपुर के बाहुबली विधायक महेश त्रिवेदी ने भी ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने विरोधियों को लाठी डंडों से लेकर चप्पलों तक से मारने की बात कही। दरअसल, एक चुनावी बैठक में विधायक ने अपने समर्थकों से कहा कि जो लोग ताकत का दुरुपयोग करते हैं उनको लाठी-डंडों और चप्पलों से मारो। बस गोली मत मारना बाकी मैं देख लूंगा। किसी का दबाव नहीं होना चाहिए।

बीजेपी प्रत्याशी महेश त्रिवेदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सपा के अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा- ‘बस गोली ना मारना, बाकी मैं देख लूंगा। कानपुर की किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और BJP प्रत्याशी के ये बिगड़े बोल भाजपाइयों के लिए है, जिनसे वो विपक्षियों के खिलाफ हिंसा करने के लिए कह रहे हैं। ये है BJP का चाल, चरित्र और चेहरा। संज्ञान ले कार्रवाई करे चुनाव आयोग।’

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से होनी है। इस दिन पहले चरण के लिए वोटिंग होनी हैं। 7 चरणों में यूपी में चुनाव होंगे, जो 7 मार्च तक चलेंगे। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में खासतौर पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जबरदस्त सियासी घमासान मचा हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds