Bigg Boss 20 Nominations: रियलटी शो Big Boss 20 के प्रीमियर को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और घर के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है। शो के पहले ही हफ्ते में एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है और इस बार निशाने पर हैं घर की 5 पॉपुलर फीमेल कंटेस्टेंट्स।
जहां एक तरफ लव गिल, उदिति सिंह, कनिका मान और अरिश्फा खान डेंजर जोन में आ चुकी हैं, वहीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ हुए बड़े झगड़े ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं पहले हफ्ते के नॉमिनेशंस का पूरा सच और कौन हो सकता है शो से बाहर!
और पढ़ें: 19 साल बाद आ रही है Heyy Babyy 2! साजिद नाडियाडवाला ने कर दिया बड़ा धमाका
सोशल मीडिया पर उड़ रही 5 नामों की अफवाह
सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं, जिसमें आम्रपाली दुबे का नाम भी लिया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह गलत है। आम्रपाली दुबे इस हफ्ते सुरक्षित हैं। उनका नाम केवल अरिश्फा खान के साथ हुए उनके हाई-वोल्टेज झगड़े की वजह से चर्चा में है, जिसके बाद लोगों ने मान लिया कि वे भी डेंजर जोन में हैं। असल में, बिग बॉस (Bigg Boss 20) के घर से बेघर होने के लिए सिर्फ 4 फीमेल कंटेस्टेंट्स ही शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
आम्रपाली दुबे और अरिश्फा के बीच हाई-वॉलटेज ड्रामा
बता दें कि शो (Bigg Boss 20) के पहले ही ओपन नॉमिनेशन टास्क में घर के सदस्यों ने अपनी रणनीतियों का इस्तेमाल करते हुए इन चारों को सीधे डेंजर जोन में धकेल दिया। घर के सबसे ज्यादा सदस्यों ने लव गिल को नॉमिनेट किया, क्योंकि कई घरवालों का मानना है कि शो में उनका योगदान अभी काफी कम है।
वहीं, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली अरिश्फा खान भी घरवालों के निशाने पर आ गईं, खासकर माही विज और आम्रपाली दुबे से हुए उनके झगड़े के बाद। दूसरी तरफ, प्रीमियर वीक में स्पेशल पावर मिलने के बावजूद कनिका मान खुद को घरवालों के वोटों से सुरक्षित नहीं रख पाईं। इसके अलावा, रीति तिवारी, आसिफ खान, माही विज और स्काउट जैसे कंटेस्टेंट्स के वोट पड़ने के कारण उदिति सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गईं।
Bigg Boss 20 में आया लाइफलाइन ट्विस्ट
इस बार सीजन की थीम ‘तथास्तु’ (Tathas-two) रखी गई है, जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। घर में आए हर कंटेस्टेंट के पास 2 लाइफलाइन्स हैं। कैप्टनसी की रेस में शामिल कंटेस्टेंट्स गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए को ‘2X रूम’ के जरिए दूसरों की लाइफलाइन छीनने का मौका मिला। इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते जनता के सबसे कम वोट पाने वाली कंटेस्टेंट शायद सीधे बेघर नहीं होगी, बल्कि उसकी एक लाइफलाइन खत्म हो जाएगी।
किसे बचाएगी जनता?
भले ही आम्रपाली दुबे सुरक्षित हैं, लेकिन वे घर के अंदर चर्चा का मुख्य केंद्र हैं। शो के दौरान आम्रपाली ने अरिश्फा खान पर एक कमेंट कर दिया, जिस पर अरिश्फा बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने आम्रपाली को साफ चेतावनी दी कि वे उन्हें ‘बच्चा’ समझने की गलती बिल्कुल न करें। इस तीखी बहस में माही विज भी कूद पड़ीं, जिसने घर के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।
इन चारों में से अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट को सुरक्षित करने के लिए फैन्स लगातार वोटिंग कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कनिका और अरिश्फा की तगड़ी फैन फॉलोइंग उन्हें बचा पाती है, या फिर लव गिल और उदिति सिंह में से किसी एक को अपनी पहली लाइफलाइन गंवानी पड़ेगी आपके हिसाब से इस हफ्ते किस फीमेल कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म होने वाली है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!












































