निरहुआ ने बच्चों के सामने कबूली दिल की बात, बताया क्यों निभा रहे शादी का रिश्ता – Bhojpuri star Nirahua

👤 Shikha Mishra | Nedrick News 📍 Ghaziabad 🕒 Published: 22 मई 2026, 07:43 AM 🔄 Updated: 22 मई 2026, 07:43 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bhojpuri star Nirahua: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के कारण काफी टैलेंटेड स्टार्स को वो मौका ही नहीं मिल पाता है जिसके वो हकदार होते है लेकिन इसके उलट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब तक तो नेपोटिज्म के जाल में पूरी तरह से जकड़ी नहीं है और यहां लुक से ज्यादा टेलेंट सबसे जरूरी माना जाता है। जी हां दिनेश लाल यादव , आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है मगर वो अपने उनके लुक को लेकर काफी ट्रोल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Also Read: पाकिस्तान के पंजाब में स्थित तक्षशिला क्यों है ऐतिहासिक धरोहर? Taxila history

निरहुआ ने शादी को लेकर क्या कहा – Bhojpuri star Nirahua

हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में वो जितने सक्सेस है उतने ही पर्सनल लाइफ ने अकेले है। ऐसा नहीं है कि वो सिंगल है वो शादीशुदा है और दो बच्चों के पिता भी है लेकिन हैरानी की बात है कि 26 साल की शादी में निरहुआ को कभी अपनी पत्नी मंशा यादव से प्यार ही नहीं हुआ, वो केवल फ़र्ज़ निभा रहे है। निरहुआ के इस कन्फेशन के बाद वो काफी ट्रोल हो रहे हैं साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को भी इसमें घसीटा जा रहा है। अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर क्यों निरहुआ ने शादी के 26 सालों के बाद ऐसा कहा। और क्या रहा उनकी फैमिली का रिएक्शन।

दरअसल इसी साल फरवरी में निरहुआ का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था । वैसे तो निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर न के बराबर बात करते है। वहीं उनकी फैमिली भी मीडिया से दूरी बना कर रहती है, खासकर उनकी वाइफ मंशा यादव। साथ ही दिनेश लाल यादव का नाम अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के साथ जोड़ा जाता है, और अफेयर की अफवाह पर कोई सफाई न देकर दोनो कलाकारों ने लोगों का शक बढ़ा दिया है। दोनों कलाकारों के अफेयर की खबर हमेशा एक हॉट टॉपिक रहा है।

Also Read: Hardoi में शादी से इनकार करने पर नाबालिग के साथ बर्बरता, सिरफिरे युवक ने दातों से काटे स्तन

निरहुआ का वायरल इंटरव्यू – Bhojpuri star Nirahua

लेकिन अब निरहुआ ने एक इंटरव्यू में खुद ये एक्सेप्ट किया है कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ उनके मां बाप ने जबरन कराई थी, वो कहते रहे कि पहले वो कुछ बनना चाहते है, कुछ करियर में करना चाहते है तभी वो शादी करेंगे लेकिन मातापिता नहीं माने तो निरहुआ को बिना इच्छा के मंशा यादव से शादी करनी पड़ी। हालांकि एक पति के तौर पर उन्होंने अपने सारे फर्ज निभायें औऱ उनके तीन बच्चे भी है, लेकिन वो कभी भी अपनी पत्नी के साथ दिल से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं सकें।

मर्जी के अनुसार हमसफर चुनने – Bhojpuri star Nirahua

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ये बात अपने बच्चो से भी कहीं है, कि वो अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं कर सकें। वो केवल पति का फर्ज निभा रहे है। बता दें कि दिनेश लाल यादव ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी औऱ उनके  दो बेटे, आदित्य यादव, अमित यादव और एक बेटी, अदिति यादव हैं। हालांकि अभिनेता ने खुले तौर पर इस बात को स्वीकार किया कि उनके माता पिता ने उनके साथ ज्यादती की थी, लेकिन वो अपने बच्चो के साथ कभी ऐसा नहीं करेंगे। वो अपने बच्चो को उनकी मर्जी की जिंदगी जीने देंगे और उनके मर्जी के अनुसार हमसफर चुनने का अधिकार भी देंगे।

ताकि जिस अफसोस में वो 26 सालो से जी रहे है, वो अफसोस कभी उनके बच्चो को न हो। माता पिता के फैसले को उन्होंने जिम्मेदारी मान कर निभाया.. लेकिन जब बात प्यार की होती है तो उनकी पत्नी उनका प्यार नहीं है। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे से उनके अफेयर और चोरी छिपे शादी करने की खबरे काफी सुर्खियों में थी,, लेकिन इस मुद्दे पर दोनो कलाकारो ने सिरे से खारिज किया है। अब दिनेश लाल यादव के इस खुलासे के बाद ये तो साफ हो गया कि कभी कभी केवल परिवार की इच्छा के कारण रिश्ता निभाना होता है,, अब सवाल ये है कि अगर मंशा यादव नहीं तो फिर कौन है निरहुआ का प्यार।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds