Bhojpuri Actress Pregnancy: सोशल मीडिया इन दिनो एक खबर काफी सुर्खियों में है..भोजपुरी फिल्मों में अपने डांस से आग लगाने वाली 45 साल की एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ शादी के 10 सालो के बाद आखिरकार मां बनने की सुख पाने जा रही है। उतनी बड़ी खुशखबरी खुद संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने फैंस को दी है। संभावना की इस खुशियों को बांटने के लिए उनके फैंस भी बधाई का तांता लगा रहे है… लेकिन संभावना के लिए ये जर्नी इतना आसान नहीं रही… मां बनने के लिए वो कई दर्द और मिसकैरेज से गुजरी है। अपने इस लेख में हम संभावना सेठ और उनकी इस पेनफुल से खुशियों की तरफ बढ़ती जर्नी को जानेंगे।
शादी के 10 साल बाद मिली मां बनने की खुशी – Bhojpuri Actress Pregnancy
दरअसल संभावना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अविनाश द्विवेदी के साथ मिलकर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा। संभावना और अविनाश ने एक साथ तीन पिक्टर पोस्ट की थी, जिसमें पहली पिक्चर में कपल हाथों में न्यूजपेपर लेकर काफी एक्साइडेट नजर आ रहे है और पेपर पर ‘We are pregnant’ लिखा है।
काउंटडाउन बिगन – Bhojpuri Actress Pregnancy
सेकेंड पिक्चर में बेबी शूज़ का एक पेयर हैं, जबकि तीसरी फोटो में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के साथ उनका PET DOG भी साथ में है। जहां ITS OFFICIAL लिखा हुआ है… हालांकि इसी के साथ संभावना ने कैप्शन में लिखा कि प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए उनका सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है। काउंटडाउन बिगन।
7 आईवीएफ फेल – Bhojpuri Actress Pregnancy
हालांकि संभावना को ये खुशी सेरेगसी के जरिये मिल रही है… लेकिन संभावना ने खुद इस जर्नी की जीने के लिए कई कोशिशे की है। संभावना ने खुद एक ब्लॉक के जरिये बताया था कि वो खुद मां बनना चाहती थी और उन्होंने 8 बार आईवीएफ (IVF) के जरिये कंसीव करने की कोशिश की थी, जिसमें 7 आईवीएफ फेल हो गया और एक सक्सेस हुआ था, वो प्रेग्नेंट भी हुई थी लेकिन 3 महीने पूरे होते ही उनकी मिसकैरेज हो गया था।
संभावना ने बताया कि उनके डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनका मिसकैरेज हुआ था। संभावना ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए उन्हें 3 महीनों में करीब 65 इंजेक्शन लगाये गए थे। हालांकि वो खुद से मां से नहीं बन सकी लेकिन अभ सेरोगसी के जरिए ही सहीं उनका मां बनने का सपना पूरा हो रहा है।
Also Read:
कॉमेडियन भारती सिंह दी बधाई – Bhojpuri Actress Pregnancy
संभावना की इस खबर के बाद उन्हें बंधाई मिलने का सिलसिला शुरु हो गया है। सबसे पहले कॉमेडियन भारती सिंह ने उन्हें बधाई दी है, तो वहीं आम्रपाली दुबे, दीपिका सिंह, गौहर खान, माही विज जैसे नामी सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है। बता दे कि संभावना भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव रहती है। उनके पति अविनाश एक राइटर औऱ एक्टर है। संभावना की मुलाकात 2010 में भोजपुरी डांस प्रोग्राम डांस संग्राम के सेट पर हुई थी, जिसमें संभावना जज थी औऱ अविनाश कंटेस्टेंट। संभावना ने अविनाश द्विदेदी से 14 जुलाई 2016 में शादी की थी। अविनाश संभावना से 7 साल छोटे है।
संभावना कहती है कि अविनाश उनके पिछले जन्म का प्यार है, जिनके बारे में उन्होंने खुद शो राज पिछले जन्म का में बताया था, जब वो अपने पास्ट लाइफ के बारे में जानने के लिए आई थी। वेल अविनाश संभावना के साथ हर हाल में खड़े रहे.. जो उनके प्यार और बॉंडिंग को बताता है। अब सभी को इंतजार है संभावना के घर किलकारी गुंजने का।




























