बस खराब होने पर आराम कर रहे थे यात्री…ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और 18 लोग मौत की नींद सो गए!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस भयंकर हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। बारांबकी में एक यात्रियों से भरी बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से भीषण हादसा हुआ। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब बस हाइवे पर खड़ी हुई थीं। तब ही तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी हुई बस में जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी चपेट में आने से 18 लोग मौत के नींद सो गए। 

बस का टूट गया था एक्सल 

ये दर्दनाक हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे की कल्याणी नदी के पुल पर हुआ। बस हरियाणा के पलवल से बिहार की तरफ जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में यात्री शामिल थे, जिसमें से ज्यादातर मजदूर थे। अधिकतर यात्री बिहार से थे। देर रात करीब एक बजे यात्रियों से भरी डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया। तब तेज बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से बस को पुल पर ही खड़ा कर दिया और मरम्मत कराने लगे। 

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर 

ड्राइवर ने बस ठीक होने तक उसमें सवार यात्रियों से थोड़ा आराम करने को कहा। बस खराब होने पर कुछ यात्री बाहर आ गए और सड़क पर बस के ही आसपास लेट गए। वहीं कुछ बस के अंदर ही सो रहे थे। इस दौरान ही एक तेज रफ्तार में ट्रक उन पर काल बनकर आया। ट्रक की जोरदार टक्कर से बस में सवार कुछ लोग और नीचे सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। 

हादसा इतना भयंकर था कि 11 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ लोगों की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे का शिकार हुए अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं एक्सीडेंट के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds